{"_id":"63de339b5d47a34fc75034d9","slug":"pm-narendra-modi-participate-in-jaipur-mahakhel-final-match-on-5-february-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पीएम मोदी कल जयपुर महाखेल के फाइनल मुकाबले में होंगे शामिल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पीएम मोदी कल जयपुर महाखेल के फाइनल मुकाबले में होंगे शामिल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे संबोधित
Sat, 04 Feb 2023 03:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 04 Feb 2023 03:59 PM IST
सार
'जयपुर महाखेल' का समापन समारोह 5 फरवरी को चित्रकूट स्टेडियम में दोपहर 12ः30 बजे से होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली शामिल होकर कबड्डी फाइनल मुकाबला देखेंगे और युवाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर महाखेल के समापन समारोह में भारतीय वायु सेना के कमांडोज हवाई जहाज से तिरंगे के साथ छलांग लगाकर स्टेडियम में उतरेंगे। साथ ही पैरा मोटरिंग, मार्शल आर्ट और केन्द्र सरकार की जन कल्याण की योजनाओं की प्रर्दशनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश के बडे नेता और नामचीन खिलाड़ी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
चित्रकूट स्टेडियम में सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और बीजेपी नेता पीएम मोदी को वीसी से लाइव देखेंगे
जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की मौजूदगी में चित्रकूट स्टेडियम में 5 फरवरी को दोपहर 12 बजे से जयपुर महा खेल का समापन समारोह शुरू होगा। फाइनल मुकाबले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दोपहर 1 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ ही खिलाडी और आम जनता भी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
630 टीमों ने हिस्सा लिया, 6 हजार खिलाड़ी शामिल हुए
सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 15 जनवरी 2023 से जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में जयपुर महाखेल की शुरुआत की थी। जिसमें 630 टीमों ने हिस्सा लिया है। कोटपूतली, बानसूर, जमवारामगढ, झोटवाड़ा, विराट नगर, आमेर, शाहपुरा और फुलेरा विधानसभा क्षेत्र के 32 खेल मैदानों पर 512 पुरुषों और 128 महिलाओं की टीमों ने खेल में हिस्सा लिया। करीब 6 हजार खिलाड़ी इसमें शामिल हुए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में विजेता रहने वाली महिला-पुरूष टीमों को 21000 रुपए, रनर-अप टीमों को 11000 रुपए, लोकसभा स्तर पर महिला और पुरूष विजेता टीमों को 51000 रुपए, रनर-अप टीम को 31000 रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही राजस्थान कबड्डी फेडरेशन भी जयपुर महाखेल के 20 सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों को स्पेशल ट्रेनिंग देगी।
विज्ञापन