फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   PM Narendra Modi honored Churu District Collector Siddharth Sihag at 15th Civil Service Day celebrations

Rajasthan: प्रधानमंत्री मोदी ने किया चूरू कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग को सम्मानित, ट्रॉफी और 20 लाख का चेक मिला

Fri, 22 Apr 2022 03:11 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 22 Apr 2022 03:11 PM IST
सार

चूरू जिला कलेक्टर को ‘खेलो इंडिया‘ में उत्कृष्ट उपलब्धियों और युवाओं की बेहतर भागीदारी के लिए प्रधानमंत्री अवार्ड मिला है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi honored Churu District Collector Siddharth Sihag at 15th Civil Service Day celebrations
सिद्धार्थ सिहाग को सम्मानित करते पीएम मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

खेलो इंडिया में उत्कृष्ट उपलब्धियों और युवा खिलाड़ियों की बेहतर भागीदारी के लिए चूरू जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग को प्रधानमंत्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में गुरुवार को आयोजित 15वें सिविल सर्विस डे समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चूरू के जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग को ट्रॉफी और बीस लाख रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

विज्ञापन


समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, प्रधान सचिव डॉ. पी के मिश्रा सहित विशिष्टजन उपस्थित रहे। समारोह के दौरान जिले की खेल गतिविधियों और उपलब्धियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। अवॉर्ड पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने इसका श्रेय जिले के सभी खेल प्रशिक्षकों, सभी खिलाड़ियों, पूर्व एवं वर्तमान जिला खेल अधिकारियों और डीआईओ लक्ष्मण सिंह चौधरी को दिया। 

विज्ञापन


खेल सुविधाओं का किया जाएगा विस्तार-जिला कलेक्टर
जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में खेल सुविधाओं में विस्तार करते हुए यह कोशिश की जाएगी कि जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन भविष्य में और अधिक बेहतर हो। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से कहा है कि वे अपनी फिटनेस पर और अधिक ध्यान देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और जिले व देश का नाम रोशन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जिले में विकसित खेल केन्द्रों, खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक, महिला खिलाड़ियों, पैरा खिलाड़ियों के प्रतिनिधित्व, फिट इंडिया में जिला प्रशासन द्वारा किये गये नवाचार में युवा खिलाड़ियों की व्यापक स्तर पर भागीदारी के आधार पर प्रधानमंत्री पुरस्कार, 2021 के लिए जिले का चयन किया गया है। पांच चरण में चली लंबी चयन प्रक्रिया के बाद जिले का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया। जिले में पोषण और स्वास्थ्य जागरुकता पर हुए नवाचार की भी इसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।


जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग की पहल पर पोषण और स्वास्थ्य जागरुकता अभियान एक नवाचार के रूप में जिले में चलाया गया, जिसकी कमान प्रशिक्षु आईएएस डॉ धीरज सिंह ने संभाली। अभियान के दौरान स्वास्थ्य, पोषण से संबंधित मुद्दों के बारे में किशोर और पूर्व-किशोरावस्था के युवाओं में वांछित जागरुकता के लिए गतिविधियां आयोजित की गईं और स्वास्थ्य जांच के बाद जरूरत के अनुसार विद्यार्थियों को उपचार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed