फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   PM Modi said in Rajastah CM Ashok Gehlot and MLA engaged in fighting with each other

Rajasthan: कांग्रेस 85% कमीशन खाने वाली पार्टी, विधायक-CM लड़ने में बिजी, PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

Wed, 31 May 2023 07:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 31 May 2023 07:20 PM IST
सार

राजस्थान के अजमेर जिले के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में कांग्रेस पर प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को कमीशन खाने वाली पार्टी बताया, वहीं गहलोत और कांग्रेस विधायकों के बीच चल रहे मतभेद पर भी तंज कसा।

विज्ञापन
PM Modi said in Rajastah CM Ashok Gehlot and MLA engaged in fighting with each other
अजमेर में पीएम ने कांग्रेस पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजस्थान दौरे पर आए। उन्होंने पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की। जिसके बाद अजमेर में सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा- 5 साल पहले राजस्थान की जनता ने कांग्रेस को जिताया,  लेकिन बदले में राजस्थान को क्या मिला। अस्थिरता और अराजकता। यहां 5 साल से विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री आपस में लड़ने में ही बिजी हैं। 

विज्ञापन


मोदी की जनसभा की 10 बड़ी बातें

1.कांग्रेस सरकार में विधायक, मंत्री, सीएम आपस में लड़ने में बिजी 
पीएम मोदी ने कहा 5 साल से कांग्रेस सरकार में विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री आपस में लड़ने में ही बिजी हैं। कांग्रेस को राजस्थान की जनता की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन


2.कांग्रेस सरकार आतंकियों पर मेहरबान, बेटियों की सुरक्षा की नहीं परवाह
पीएम मोदी ने कहा- राजस्थान में अपराध चरम पर हैं। लोग अपने तीज त्योहार तक शांति से नहीं मना पाते। कब कहां दंगा हो जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं है। कांग्रेस सरकार आतंकियों पर मेहरबान है। कांग्रेस सरकार आतंक का तुष्टिकरण कर रही है। बेटियों के खिलाफ अपराध करने वालों को कांग्रेस सरकार ने खुली छूट दे रही है। बेटियों की सुरक्षा और हित की बिल्कुल भी परवाह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3.कांग्रेस हर योजना में 85 परसेंट कमीशन खाने वाली पार्टी, लूटने में भेदभाव नहीं करती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में भाजपा का चुनावी महासम्पर्क अभियान शुरू करते हुए जनसभा में कहा- कांग्रेस विकास की योजनाओं में 85 परसेंट कमीशन खाने वाली पार्टी है। मोदी ने कहा- बीजेपी सरकार ने पिछले 9 सालों में आधुनिक हाईवे और रेलवे पर करीब 24 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अगर कांग्रेस की सरकार होती और राजीव गांधी ने जो कहा था उस प्रकार हम विचार करें, तो 20 लाख करोड़ रुपए बीच में ही लुट जाते। ना रेलें बनती, ना हाईवे बनते। बीते सालों में केंद्र सरकार ने 29 लाख करोड़ रुपए डीबीटी से डायरेक्ट गरीबों के खाते में डाले। अगर कांग्रेस सरकार होती तो 24 लाख करोड़ रुपए बीच में ही लुट जाते। पीएम ने कहा जब लूट की बात होती है ना, तो कांग्रेस किसी में भेदभाव नहीं करती। गरीब, दलित पीड़ित, शोषित, अल्पंख्यक, दिव्यांग, महिला, सबको समान भाव से लूटती है। 

मोदी ने कहा- आजकल बहुत से लोग पूछते हैं, देश में जो बड़े बड़े विकास कार्य हो रहे हैं। उसके लिए मोदी ये पैसा लाता कहां से है। चारों और विकास के काम चल रहे हैं मोदी पैसा लाता कहां से है ?  मैं बताता हूं पहले पैसे कहां जाते थे और अब कहां जाते हैं। हमारे देश में विकास के कामों के लिए पैसों की कमी कभी नहीं रही। यह जरूरी है कि जो पैसा सरकार भेजे, वो पूरा पैसा विकास के कार्यों में लगे। लेकिन कांग्रेस ने अपने शासन में देश का खून चूसने वाली ऐसी भ्रष्ट व्यवस्था बना दी थी, जो देश के विकास को खाए जा रही थी और खोखला कर रही थी। पूर्व पीएम राजीव गांधी ने माना था केंद्र सरकार जो 100 पैसे भेजती है, उसमें से 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। कांग्रेस हर योजना में 85 परसेंट कमीशन खाने वाली पार्टी है।

4.कांग्रेस पर किसानों की कर्जमाफी नहीं करने का आरोप
पीएम मोदी ने कहा-कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद 10 दिन में जो किसानों की कर्जमाफी की गारंटी दी थी। उसका क्या हुआ। मोदी ने लोगों से पूछा, वो हुआ क्या, तो लोगों ने कहा नहीं। मोदी ने कहा 2018 से राजस्थान में सरकार में हैं, आज तक गारंटी पूरी नहीं हुई।  ये जो गारंटी देते हैं, उसे यदि अमल में लाया जाए तो राज्य और देश का दिवाला निकल जाए, इसलिए राजस्थान को कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों का नुकसान देश के छोटे किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। छोटे किसानों की जरूरतों पर और मदद पर कांग्रेस ने कभी ध्यान नहीं दिया। बीजेपी ने पहली बार छोटे किसानों की जरूरतों को समझा और उनकी परेशानियों को दूर करने की कोशिश की। कृषि बजट में 6 गुणा हमने वृद्धि पिछले 9 साल में की। पहली बार किसानों को किसानों को लागत से डेढ़ गुणा समर्थन मूल्य, पहली बार राष्ट्रीय मंडी, फसल बीमा योजना से 1.25 लाख करोड़ से ज्यादा मुआवजा,  2000 नई वैराइटी किसानों को बीजों को दी गई है।

किसानों को 11 करोड़ से ज्यादा सॉइल हेल्थ कार्ड, पीएम सम्मान निधि योजना पहली बार शुरू हुई है। पहली बार दालों का उत्पादन बढ़ाने के लिए अभियान चला, सोलर पम्प दिए, शहद का उत्पादन बढ़ाने और निर्यात के लिए मिशन चलाया। पहली बार ज्वार-बाजरा जैसे श्रीअन्न को वैश्विक पहचान देने का प्रयास हुआ। मोटे अनाज उगाने वाले 2.50 करोड़ किसानों को पहचान दी है। इसका फायदा राजस्थान और इस क्षेत्र के किसानों को हुआ है।

5. गारंटी वाली आदत कांग्रेस की पुरानी, करती है विश्वासघात
पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस की गारंटी की आदत पुरानी है। आज भी यह जारी है। कांग्रेस ने 50 साल पहले इस देश को गरीबी हटाओ का नारा देकर इसकी गारंटी दी थी और ये गरीबों के साथ किया गया कांग्रेस का सबसे बड़ा विश्वास घात है। कांग्रेस की रणनीति रही है कि गरीबों को भरमाओ, गरीबों को तरसाओ, यहां राजस्थान के आप लोगों ने भी इसका बहुत नुकसान उठाया है। कांग्रेस ने किस तरह देश की करोड़ों महिलाओं और बच्चों के जीवन से खिलवाड़ किया है। इसका उदाहरण कांग्रेस के समय चला टीकाकरण अभियान है।

जब कांग्रेस की सरकार थी, तो देश में टीकाकरण का दायरा कम हुआ। 100 में से 40 गर्भवती महिलाएं और बच्चे ऐसे होते थे, जिन्हें जीवन रक्षक टीके नहीं लग पाते हैं। अगर कांग्रेस होती तो देश में टीकाकरण की कवरेज 100 प्रतिशत होने में 40 साल और लग जाते और कितनी पीढ़ियां बीत जातीं। जीवनरक्षक टीके नहीं होने से देश में कितनी बड़ी संख्या में गरीब महिलाओं और बच्चों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता। लेकिन देश सहित राजस्थान में लाखों महिलाओं और बच्चों को बचाने का काम बीजेपी सरकार ने किया है।

Pushkar: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मा मंदिर में की पूजा-अर्चना, जानिए पुष्कर में बने इस अनोखे मंदिर की कहानी

PM Modi said in Rajastah CM Ashok Gehlot and MLA engaged in fighting with each other
अजमेर में पीएम का कांग्रेस पर बड़ा हमला। - फोटो : अमर उजाला

6. वन रैंक वन पेंशन पर कांग्रेस ने झूठ बोला, बीजेपी ने दी
पीएम ने कहा कांग्रेस को सिर्फ झूठ बोलना आता है और कांग्रेस आज भी यही कर रही है। वीरों की धरती और यहां के वीरों के साथ कांग्रेस ने हमेशा धोखा किया है। मोदी ने कहा 4 दशक तक हमारे पूर्व सैनिकों से वन रैंक वन पेंशन से कांग्रेस विश्वास घात करती रही। इसके लिए हजारों करोड़ रुपए की जरूरत थी। बीजेपी सरकार ने ना सिर्फ वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। बल्कि पूर्व सैनिकों को एरियर भी दिया। यह लागू होने के बाद 18 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि एरियर के तौर पर पूर्व सैनिकों को मिलीं। राजस्थान के भी करीब 2 लाख पूर्व सैनिकों को इसका लाभ मिला है। वन रैंक वन पेंशन लागू होने के कारण अब तक देश के पूर्व सैनिकों की जेब में 65 हजार करोड़ रुपए गए हैं। कहां कांग्रेस के 500 करोड़ रुपए और कहां बीजेपी सरकार के 65 हजार करोड़ रुपए, क्या आप कल्पना कर सकते हैं। अगर बीजेपी सरकार नहीं होती तो पूर्व फौजियों को आज भी वन रैंक वन पेंशन का इंतजार करना पड़ता।

7. पिछली यूपीए सरकार रिमोट से चल रही थी
पीएम मोदी ने पिछली यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की केंद्र सरकार रिमोट कंट्रोल से चल रही थी। जनता से वोट लेकर कांग्रेस जनता को ही कोस रही थी। 2014 में आपने अपने वोट से उस हालात को विकास और विश्वास में बदल दिया। आज पूरी दुनिया में भारत का यशोगान हो रहा है। पूरी दुनिया के एक्सपर्ट्स बोल रहे हैं कि भारत अति गरीब को समाप्त करने के बहुत निकट है। आखिर से बदलाव कैसे आया। मोदी ने चार बार प्रश्न पूछकर कहा- इसका जवाब है सबका साथ, सबका विकास और वंचितों को वरीयता।

8. हमने 9 करोड़ लोगों के घरों को पानी की पाइपलाइन से जोड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पानी की एक-एक बूंद की कीमत राजस्थान के लोग जानते हैं। साल 2014 से पहले देश के 18 करोड़ लोग ऐसे थे, जहां नल और पाइप से पानी का कनेक्शन नहीं आता था। बीते 3 सालों में हमने 9 करोड़ लोगों को पानी की पाइपलाइन से जोड़ा है। अगर कांग्रेस सरकार होती तो 20 साल और लग जाते। पानी से जुड़ी चुनौतियों में कांग्रेस कभी आगे बढ़कर काम नहीं करती। पीएम मोदी ने कहा कि हमने बचपन में अपनी मांओं को चूल्हे पर लकड़ी पर खाना  बनाते देखा है। धुएं से उनको परेशानी होती थी। कांग्रेस के शासन में एक गैस सिलेंडर पाने के लिए इधर उधर दौड़ना पड़ता था। सिफारिशें लगानी पड़ती थीं। 14 करोड़ लोगों के पास ही 2014 से पहले गैस कनेक्शन थे। कांग्रेस होती तो बिना गैस कनेक्शन से एक पीढ़ी और गुजर जाती। 20 साल और लग जाते। मोदी को यह स्थिति स्वीकार नहीं थी। इसलिए पिछले 9 साल में हमने 19 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिया। जिसने महिलाओं को स्वास्थ्य और सुविधाएं दीं।

9. आदिवासी बच्चों की पढ़ाई के 22 हजार करोड़ में से 19 हजार करोड़ रुपए बीच में लुट जाते
पीएम ने कहा बीते 9 सालों में केंद्र सरकार ने 22 हजार करोड़ से ज्यादा रुपए आदिवासी बच्चों की पढ़ाई के लिए भेजे। कांग्रेस सरकार होती तो 19 हजार करोड़ रुपए बीच में ही लुट जाते। पानी के पौने 4 लाख करोड़ रुपए में से सवा 3 लाख रुपए बीच में ही लुट जाते। इसका बड़ा नुकसान हमारी मां, बहन,बेटियों को उठाना पड़ता। कांग्रेस सरकार के समय गरीबों के घर चार दीवारों के खंडहर बनकर रह जाते थे। क्योंकि कांग्रेस गरीब के घरों को भी लूटा जाता था। 2 लाख 25 हजार करोड़ रुपए केंद्र सरकार ने बीते 9 सालों में गरीबों को घर बनाने के लिए दिए हैं। अगर कांग्रेस सरकार होती तो 2 लाख करोड़ रुपए बीच में ही लुट जाते। बाकी 25 हजार करोड़ रुपए में घर ना बनता, खंडहर ही बनते हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा केंद्र सरकार ने युवाओं के बैंक खातों में भी पैसा डाला है। देश का पैसा देश के लोगों के पास जाता है, तो विकास दिखता भी है और महसूस भी होता है। ये हम राजस्थान में भी देख रहे हैं। बहुत बड़े रेल नेटवर्क का बिजलीकरण हो चुका है। कुछ समय पहले मुझे वंदे भारत एक्सप्रेस अजमेर-जयपुर-दिल्ली का भी सौभाग्य मिला था। इससे पुष्कर और ख्वाजा के आने वालों को भी लाभ मिला है। दिल्ली मुम्बई फ्रेट कॉरिडोर से भी लाभ मिला है। राजस्थान में टूरिज्म और रोजगार के अवसर बढ़ाने में इससे बड़ी मदद मिली है। बीजेपी 9 सालों में भारत के लोगों ने अपने सामर्थ्य का प्रदर्शन किया है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम है।

10. दुनिया कह रही है ये भारत का दशक और भारत की सदी है
प्रधानमंत्री ने कहा- ये भारत के लोग ही हैं जिन्होंने महामारी के बाद देश की अर्थव्यवस्था को ऊंचाईयों पर पहुंचाया है। दुनिया कह रही है ये भारत का दशक और भारत की सदी है। लेकिन कुछ लोगों को भारत की ये कामयाबी पच नहीं रही है। 3 दिन पहले भारत को नया संसद भवन मिला है। मोदी ने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि आपको गर्व हुआ की नहीं हुआ, आपका माथा ऊंचा हुआ कि नहीं हुआ। अपने देश की शान बढ़ने पर आपको गर्व हुआ कि नहीं हुआ ? लोगों ने कहा हुआ। तो पीएम बोले- लेकिन कांग्रेस और कुछ अन्य दलों ने भारत के गौरव के  क्षण पर भी कीचड़ उछालने और 60 हजार श्रमिकों के परिश्रम का, देश के परिश्रम का अपमान किया है। 60 हजार मजदूरों के पसीने को लात मारी है।

PM Modi said in Rajastah CM Ashok Gehlot and MLA engaged in fighting with each other
पीएम मोदी के साथ बैठीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी। - फोटो : अमर उजाला

होर्डिंग में राजस्थान के 3 चेहरे- राजेंद्र राठौड़, वसुंधरा राजे, सीपी जोशी
केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर अजमेर में पीएम मोदी की जनसभा में मंच के बैकग्राउंड में बड़ा बैनर होर्डिंग लगाया गया। जिसमें राजस्थान के सिर्फ तीन चेहरे पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ तस्वीर में दिखाई दिए। इनमें नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की तस्वीरें शामिल रहीं। इसे राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा मैसेज माना जा रहा। लोग इसे सीएम फेस से जोड़कर भी देख रहे हैं।

कांग्रेस से राजस्थान के लोगों को बहुत सावधान रहना है
मोदी ने कहा- कांग्रेस के पास कोई मंगल कामना और विकास का विजन नहीं है। झूठी गारंटी कांग्रेस देती है। 10 दिन में कांग्रेस ने गारंटी पूरी करने वाली थी। क्या कांग्रेस ने वो वादा निभाया। जो कहा वो किया क्या। तो जनता ने कहा नहीं। मोदी ने कहा ये ऐसी गारंटियां देते हैं, कि राज्य और देश दीवालिया हो जाएगा। दुनिया में जो देश दीवालिया हो रहे हैं, उनकी स्थिति आप देश रहे हैं। इसलिए कांग्रेस से राजस्थान के लोगों को बहुत सावधान रहना है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए विकसित राजस्थान का होना बहुत जरूरी है। इन दशक में लोग भारत का कायाकल्प होते देखेंगे।

आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक रेलवे, आधुनिक एयरपोर्ट दुनिया के किसी देश से कम नहीं होंगे। भारत के लोगों के पास शिक्षा, स्वास्थ्य के सब संसाधन होंगे। भारत दुनिया की सबसे बड़ी मेन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री, निर्यातक, टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक बनेगा। इसमें राजस्थान के लोगों को बड़ी भूमिका निभानी है। पराक्रम और परिश्रम की भूमि नवनिर्माण के लिए तैयार है। मैं विश्वास दिलाता हूं आपने 9 साल मुझे बिना रुके और बिना थके काम करते देखा। सिर्फ 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार, मेरा परमात्मा है। अभी भी आपके विकास के लिए जी जान से जुटा रहूंगा। आपका आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। मोदी ने हाथ ऊपर उठवाकर सभी में उपस्थित लोगों से तीन बार भारत माता की जय के नारे लगवाए और धन्यवाद किया।

PM Modi said in Rajastah CM Ashok Gehlot and MLA engaged in fighting with each other
लोक देवता वीर तेजाजी की प्रतिकृति भेंट की। - फोटो : अमर उजाला
पुष्कर मंदिर दर्शन कर हिन्दुत्व का मैसेज, वीर तेजाजी की प्रतिकृति भेंट
केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर पूरे जून महीने तक चलने वाले एक महीने के महासम्पर्क अभियान का शुभारंभ भी पीएम मोदी ने इस दौरान किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष हेलीकॉप्टर से पुष्कर पहुंचे। मोदी ने पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की और हिन्दुत्व का मैसेज दिया। ब्रह्मा मंदिर के पुजारी की ओर से उन्हें इलायची की माला पहनाई गई और साफा पहनाया। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ब्रह्मा मंदिर से पूजा अर्चना कर  अजमेर की कायड़ स्थली के लिए रवाना हुए। मंदिर में मोदी ने संतों से आशीर्वाद लिया।

इस दौरान जयकारे भी लगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर में कायड़ सभा स्थल पर पहुंचने पर भी  मोदी- मोदी के नारे लगे। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां, सीआर चौधरी समेत बीजेपी नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी को लोक देवता वीर तेजाजी की प्रतिकृति भेंट की। मोदी का 51 किलो की माला से मंच पर स्वागत अभिनंदन किया गया। मंच पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर, राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,रामचरण बोहरा, राजेंद्र गहलोत, भागीरथ चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed