फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   pilot targets vasundhara raje.

राजे के पास 47 महकमें, पकड़ कमजोर: पायलट

Fri, 17 Oct 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 17 Oct 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
pilot targets vasundhara raje.

राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि बतौर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पास गृह सहित 47 विभाग हैं, जिससे प्रशासन पर पकड़ कमजोर हो गई है। प्रदेश में अपराध 21 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं और अराजकता का माहौल है। पायलट ने बढ़ते अपराधों की रोकथाम को लेकर राज्यपाल कल्याण सिंह को ज्ञापन भी सौंपा।

पायलट ने पत्रकारों को बताया कि भाजपा सरकार बने एक साल पूरा होने को है लेकिन कैबिनेट का गठन नहीं हो पाया है। इस कारण अपराधियों और असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले महीनों में बड़ी-बड़ी आपराधिक घटनाएं हुई हैं, जिससे आमजन में असुरक्षा की भावना घर कर गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान के शहरों में ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपराध बढ़े हैं। उदाहरण देते हुए कहा कि कोटा में सात वर्ष के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, सिरोही के स्वरूपगंज थाना हिरासत में महिला की मौत, जयपुर में लूटपाट, डकैती और बलात्कार की घटनाओं ने आमजन को परेशान कर दिया है। राज्य के पुलिस विभाग में 15 हजार पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed