{"_id":"614edb1e8ebc3e0dee3bfcea","slug":"pilot-and-rahul-meetings-gives-new-debate-in-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के बाद राजस्थान: पायलट व राहुल की मुलाकातों ने बढ़ाया सियासी पारा, क्या छत्तीसगढ़ का भी आएगा नंबर? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के बाद राजस्थान: पायलट व राहुल की मुलाकातों ने बढ़ाया सियासी पारा, क्या छत्तीसगढ़ का भी आएगा नंबर?
Sat, 25 Sep 2021 01:47 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:47 PM IST
सार
मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल के कयासों के बीच सचिन पायलट दो बार राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। ऐसे में पंजाब के बाद राजस्थान में सियासी पारा बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
rahul gandhi-Sachin Pilot
- फोटो : Facebook
विस्तार
पंजाब में हुए सियासी घटनाक्रम के बाद सभी की नजरें कांग्रेस आलाकमान की ओर टिकी हैं। राहुल-प्रियंका या कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात करने वाले हर एक शख्स के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। इस बीच राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिव पायलट भी राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। उनकी यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई जब राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान में पहले से कांग्रेस के अंदर चल रहा है विवाद
पंजाब के बाद राजस्थान दूसरा राज्य है जहां पर कुर्सी का विवाद चरम पर पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवाद सार्वजनिक तौर पर सामने आया है। पिछले दिनों गहलोत की कार्यशैली से खफा सचिन पायलट व उनके समर्थक विधायकों ने बगावत कर दी थी। अब सचिन पायलट मंत्रिमंडल विस्तार और राज्य के बोर्ड व निगमों में शीर्घ नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। ऐसे में उनकी मुलाकातों को मंत्रिमंडल विस्तार में हस्तक्षेप के तौर पर भी देखा जा रहा है। वहीं यह भी माना जा रहा है कि राजस्थान में कुर्सी को लेकर छिड़ा यह संग्राम भी सामने आ सकता है। क्योंकि कई दिनों से वहां सत्ता परिवर्तन की भी मांग हो रही है।
विज्ञापन
अगला नंबर छत्तीसगढ़ का!
यह तो साफ तौर पर सभी के सामने है कि राजस्थान के बाद अब छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य रह जाएगा जहां पर कांग्रेस को विवाद सुलझाना है। दरअसल, यहां मंत्री टीएस देव सिंह भी सीएम की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं। ऐसे में वे भूपेश बघेल के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इसी विवाद को लेकर पिछले दिनों छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में पेशी भी हुई थी।
विज्ञापन