फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   PG student made his fiance candidate for president in Dausa student union election

Rajasthan: मंगेतर 'सपना' करेगी छात्रसंघ चुनाव लड़ने का सपना पूरा, मंगनी कर अध्यक्ष पद पर कराया नामांकन

Tue, 23 Aug 2022 01:20 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 23 Aug 2022 01:20 PM IST
सार

राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों की घोषणा के बाद छात्रों में उत्साह का माहौल है। कॉलेज निदेशालय की तरफ से जारी किए गए आदेश के बाद पोस्ट ग्रेजुएट के छात्रों का चुनाव लड़ने का सपना इस बार अधूरा रह गया है।

विज्ञापन
PG student made his fiance candidate for president in Dausa student union election
छात्रसंघ चुनाव की तैयारी करती हुई छात्रा सपना - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना की वजह से पिछले दो साल से राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे थे। लेकिन इस साल चुनावों की घोषणा होने से छात्रों में उत्साह का माहौल है। हालांकि, कॉलेज निदेशालय की तरफ से जारी किए गए आदेश के बाद पोस्ट ग्रेजुएट के छात्रों का चुनाव लड़ने का सपना इस बार अधूरा रह गया है। इन्हीं में एक छात्र रत्तीराम है। उनका चुनाव लड़ने का सपना उनकी मंगेतर पूरा करेगी।
विज्ञापन


प्रदेश के सभी कॉलेजों में सोमवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। मंगलवार को वैध नामांकन सूचियों का प्रकाशन होगा और उसके बाद नाम वापसी हो सकेगी। जिसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। कॉलेज निदेशालय की तरफ से इस बार केवल अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट के चुनाव लड़ने का आदेश जारी किया गया है। ऐसे में पोस्ट ग्रेजुएट कर रहे राहुवास निवासी रत्तीराम मीणा का चुनाव लड़ने का सपना अधूरा रह गया। ये दौसा के स्वर्गीय पंडित नवल किशोर स्नातकोत्तर कॉलेज से पढ़ाई कर रहे है। 
विज्ञापन


मंगेतर 'सपना' करेगी सपना पूरा
नियम आड़े आने की वजह से रत्तीराम मीणा का अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का सपना अधूरा रह गया। अब वह चुनाव नहीं लड़ सकते थे। स्वर्गीय पंडित नवल किशोर स्नातकोत्तर कॉलेज से पढ़ाई कर रही बीए सेकेंड ईयर की स्टूडेंट सपना से उनकी शादी की बात चल रही है। सपना दौसा के बड़ोली की रहने वाली है। अब उन्होंने सपना को चुनाव लड़ाने की मन में ठान ली। परिजनों से बात कर सपना से रिश्ता पक्का कर लिया। रत्तीराम और सपना की उनके परिजनों ने इसी 18 अगस्त को सगाई करा दी। सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सपना ने अपना नामांकन भर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपना का कहना है कि उनके मंगेतर रत्तीराम काफी समय से छात्र हितों के लिए कॉलेज में संघर्ष कर रहे हैं। उनकी इच्छा पूरी करने के लिए चुनावी मैदान में हूं। निर्दलीय प्रत्याशी के दौरान पर्चा दाखिल करने वाली सपना को सोमवार शाम एबीवीपी ने अपना प्रत्याशी मान लिया है। कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए कुल 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। बता दें कि यह दौसा जिले का सबसे बड़ा कॉलेज है। इसमें 4,107 छात्राएं, 5,116 छात्र पढ़ते हैं। इनमें से 9,223 स्टूडेंट्स वोटर हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed