फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Petition filed in Supreme Court regarding Dr. Archana Sharma suicide case

Rajasthan: डॉ अर्चना की आत्महत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सुरक्षा के लिए नीति बनाने की मांग

Tue, 05 Apr 2022 06:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 05 Apr 2022 06:55 PM IST
सार

दौसा के लालसोट में एक मरीज की मौत के बाद डॉक्टर अर्चना के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। इससे परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में केस की जांच सीबीआई से कराने और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सख्त नीति बनाने की मांग की गई है। 

विज्ञापन
Petition filed in Supreme Court regarding Dr. Archana Sharma suicide case
29 मार्च को डॉ. अर्चना ने लगा ली थी फांसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के दौसा में आत्महत्या करने वाली डॉक्टर अर्चना का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील शशांक देव सुधि ने कोर्ट में याचिका दायर कर देश भर के डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए नीतियां बनाने की मांग की है। साथ ही मामले की जांच सीबीआई से कराने की भी मांग की गई है।

विज्ञापन


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी डॉ मुकेश वर्मा (अध्यक्ष), डॉ प्रीतम पंकज (सचिव), डॉ प्रकाश लालचंदानी, डॉ अजीत कुमार और डॉ सुरेंद्र यादव की ओर से अधिवक्ता शशांक देव सुधी और शशि भूषण ने याचिका दायर की है। इसमें कहा गया कि लोगों का इलाज करने वाले डॉक्टरों पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सख्त नीति बनाने की आवश्यक है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
दौसा के लालसोट में खेमावास निवासी लालूराम बैरवा पत्नी आशा देवी (22) को प्रसव के लिए 28 मार्च की सुबह आनंद हॉस्पिटल लेकर आए थे। प्रसव के दौरान दोपहर में उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसमें भाजपा नेता और उनके समर्थक भी शामिल हुए। विरोध-प्रदर्शन के बाद लालसोट थाने में डॉक्टर अर्चना के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। इससे डॉ. अर्चना शर्मा तनाव में चली गई और अगले दिन 29 मार्च को उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed