फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Permanent warranty absconding for five years arrested in Sirohi absconded after getting bail

Rajasthan: पांच साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, जमानत मिलने के बाद हो गया था फरार

Sun, 07 Jan 2024 07:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 07 Jan 2024 07:12 PM IST
सार

गिरफ्तार किए गए आरोपी से 5 साल पहले जम्मूतवी-अहमदाबाद ट्रेन में फालना-आबूरोड़ के बीच धारदार चाकू जब्त किया गया। जमानत मिलने के बाद से आरोपी फरार चल रहा है।

विज्ञापन
Permanent warranty absconding for five years arrested in Sirohi absconded after getting bail
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले की आबूरोड जीआरपी ने पांच साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ट्रेन में धारदार हथियार बरामद किया गया था। इसके बाद केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था जहां से वह जमानत लेकर फरार हो गया था।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार इस मामले में आरोपी अस्पताल के सामने, खोड, पुलिस थाना ऐन्दला, गुढ़ा, जिला पाली निवासी अमराराम पुत्र लादाराम देवासी को गिरफ्तार किया गया है। 5 साल पूर्व 16 फरवरी 2019 को जम्मूतवी-अहमदाबाद ट्रेन फालना-आबूरोड़ के बीच पीछे वाले जनरल कोच में आरोपी के पास से धारदार चाकू जब्त किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जमानत मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने हरसंभव कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड जीआरपी थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान की अगुवाई में टीम का गठन कर जिला पुलिस पाली से समन्वय समन्वय स्थापित किया गया। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारवाई में पुलिस चौकी खोड़, थाना ऐन्दला, गुढ़ा के उपनिरीक्षक प्रहलादसिंह, जीआरपी फालना के हेड कांस्टेबल राजेंद्रसिंह, जीआरपी थाना आबूरोड के हेड कांस्टेबल पूनमचंद, कांस्टेबल विरधाराम और राकेश कुमार का योगदान रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed