फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   People were stunned by the sound of blasts in Bikaner

Rajasthan: बीकानेर में धमाकों की आवाज से डरे लोग घरों से बाहर निकले, 12 किमी दूर तक सुनाई दिया धमाका

Wed, 02 Mar 2022 12:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 02 Mar 2022 12:41 PM IST
सार

बीकानेर में सुबह-सुबह एक जोरदार धमाके की आवाज ने लोगों को डर दिया। धमाका इतनी तेज था कि इसकी गूंज 12 किमी दूर तक सुनाई दी है। माना जा रहा है कि यह फाइटर प्लेन का सुपर सॉनिक धमाका था, जो आमतौर पर अभ्यास के दौरान होता है। 

विज्ञापन
People were stunned by the sound of blasts in Bikaner
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर में मंगलवार सुबह हुए धमाकों की आवाज से लोग डर गए। शहर के कई इलाकों में धमाके की जोरदार आवाज सुनाई दी। मुरलीधर, जस्सूसर गेट, गंगाशहर, एक्सरे गली, उस्ता की बारी, अमर सिंह पूरा, चौकुटी फाटक, जयपुर रोड उदासर और बड़ा बाजार सहित अन्य इलाकों में धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों  से बाहर निकल आए।

विज्ञापन


ये भूकंप था या फिर किसी और चीज का धमाका इसकी जांच की जा रही हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि यह फाइटर प्लेन का सुपर सॉनिक धमाका था, जो आमतौर पर प्लेन के अभ्यास के दौरान कम हवा के दबाव के कारण होता है। इसकी आवाज 12 किमी दूर तक सुनाई दी है। 
विज्ञापन


जिले में दो बार हुए इस धमाके बाद बड़ी संख्या में लोग घरों की छत पर भी पहुंच गए थे। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं मिली तो लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इन धमाकों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।  बताया जा रहा है कि फाइटर प्लेन अभ्यास के दौरान यह धमाका हुआ है। ऐसा हुआ है या नहीं यह तो फाइटर प्लेन के नीचे उतरने पर ही स्पष्ट होगा। बता दें कि कुछ दिन पहले जिले के नोखा में भी इस तरह का तेज धमाका हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed