फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   People of Dalit society beaten up in Bharatpur Rajasthan

Rajasthan: भरतपुर में पटाखे चला रहे दलितों से मारपीट, महिलाओं के कपड़े फाड़े, पुलिस ने किया यह दावा

Tue, 25 Oct 2022 07:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 25 Oct 2022 07:02 PM IST
सार

पुलिस ने कहा कि विवाद पटाखे चलाने को लेकर नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष के व्यक्ति की गांव में किराना की दुकान है। सोमवार को एक व्यक्ति का दुकान पर किसी चीज को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद यह मामला बढ़ गया है।

विज्ञापन
People of Dalit society beaten up in Bharatpur Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले में दलितों के साथ मारपीट और महिलाओं के कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दीपावली पर पटाखे चलाने पर दलित परिवार के लोगों के साथ मारपीट की साथ ही महिलाओं के कपड़े फाड़कर उन्हें सड़क पर घसीटा गया। 

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस का कहना है कि विवाद का कारण पटाखे चलाना नहीं है। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बतादें कि दो दिन पहले राजस्थान में मारपीट से परेशान होकर 250 लोगों ने धर्म परिवर्तन कर दिया था। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला शहर के कैथवाड़ा थाना इलाके का है। दीपावली की रात धर्मशाल गांव के दलित परिवार के कुछ लोग पटाखे चला रहे थे। इस दौरान वहां कुछ लोग आए उनके साथ मारपीट करने लगे। मंगलवार सुबह भी कुछ दबंग लोग दलितों के घर पहुंचे और उनके साथ जमकर मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबंगों ने महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए और उन्हें सड़क पर भी घसीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवारों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। घायलों को अस्पातल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। 

दलित समाज के पीड़ित लोगों ने बताया कि धर्मशाल गांव में उनके समुदाय की आबादी कम है। इस कारण गांव के अन्य लोग उनके साथ गलत व्यवहार करते हैं। दीपावली की रात पटाखे चलाने को लेकर गांव के कुछ दबंग लोगों ने उनके साथ मारपीट की। 


हालांकि मामले की जांच कर रही पुलिस ने कहा कि विवाद पटाखे चलाने को लेकर नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष की गांव में किराना की दुकान है। सोमवार को एक व्यक्ति का किराना दुकान पर किसी चीज को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद यह मामला बढ़ गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed