{"_id":"62d02a67823ee2796b7eda3e","slug":"panchayat-assistants-and-bjp-councilors-did-unique-performance-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दंडवत करते हुए दिखे पंचायत सहायक, भाजपा पार्षदों ने नाच-गाकर किया प्रदर्शन, जानें क्या है मामला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दंडवत करते हुए दिखे पंचायत सहायक, भाजपा पार्षदों ने नाच-गाकर किया प्रदर्शन, जानें क्या है मामला?
Thu, 14 Jul 2022 08:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 14 Jul 2022 08:08 PM IST
सार
प्रदर्शन कर पंचायत सहायकों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
कोटा में हुए अनोखे प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में गुरुवार को दो प्रदर्शन देखने को मिले। पहला विरोध-प्रदर्शन पंचायत सहायकों ने किया और वह दंडवत करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहीं दूसरी ओर भाजपा पार्षदों ने नाच-गाकर विरोध प्रदर्शन किया। जानिए क्या हैं यह दोनों मामले?
विज्ञापन
गुरुवार को शहर में पंचायत सहायक संघर्ष समिति के पदाधिकारी कनक दंडवत करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। शहर के मुख्य चौराहे पर इस तरह लोगों को दंडवत करते हुए देखना राहगीरों के लिए भी यह कौतूहल का विषय बन गया। पंचायत सहायकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर नारेबाजी शुरू की तब लोगों को पूरा मामला समझ आया। इस दौरान पंचायत सहायकों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। साथ ही मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
दूसरा प्रदर्शन शहर के महावीर नगर क्षेत्र में हुआ। जहां दर्जन भर पार्षदों ने नाच-गाकर खराब सड़कों के दुरुस्तीकरण की मांग की। दरअसल, शहर में सौंदर्यीकरण और सीवरेज लाइन की खुदाई के कारण लगभग सभी सड़कें खराब हो गईं हैं। जगह-जगह गड्ढे होने से उनमें बारिश का पानी भर गया है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रह है, साथ ही लगातार हादसे भी हो रहे हैं। बीते दिनों हुए हादसे में दो-तीन लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों की परेशानी को देखते हुए पार्षद गोपाल राम मंडा, पार्षद विवेक राजवंशी के नेतृत्व में पार्षदों ने नाच-गाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन