फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Panchayat assistants and BJP councilors did unique performance in Kota

Rajasthan: दंडवत करते हुए दिखे पंचायत सहायक, भाजपा पार्षदों ने नाच-गाकर किया प्रदर्शन, जानें क्या है मामला?

Thu, 14 Jul 2022 08:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 14 Jul 2022 08:08 PM IST
सार

प्रदर्शन कर पंचायत सहायकों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन
Panchayat assistants and BJP councilors did unique performance in Kota
कोटा में हुए अनोखे प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में गुरुवार को दो प्रदर्शन देखने को मिले। पहला विरोध-प्रदर्शन पंचायत सहायकों ने किया और वह दंडवत करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहीं दूसरी ओर भाजपा पार्षदों ने नाच-गाकर विरोध प्रदर्शन किया। जानिए क्या हैं यह दोनों मामले? 

विज्ञापन


गुरुवार को शहर में पंचायत सहायक संघर्ष समिति के पदाधिकारी कनक दंडवत करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। शहर के मुख्य चौराहे पर इस तरह लोगों को दंडवत करते हुए देखना राहगीरों के लिए भी यह कौतूहल का विषय बन गया। पंचायत सहायकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर नारेबाजी शुरू की तब लोगों को पूरा मामला समझ आया। इस दौरान पंचायत सहायकों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। साथ ही मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।  
विज्ञापन


दूसरा प्रदर्शन शहर के महावीर नगर क्षेत्र में हुआ। जहां दर्जन भर पार्षदों ने नाच-गाकर खराब सड़कों के दुरुस्तीकरण की मांग की। दरअसल, शहर में सौंदर्यीकरण और सीवरेज लाइन की खुदाई के कारण लगभग सभी सड़कें खराब हो गईं हैं। जगह-जगह गड्ढे होने से उनमें बारिश का पानी भर गया है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रह है, साथ ही लगातार हादसे भी हो रहे हैं। बीते दिनों हुए हादसे में दो-तीन लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों की परेशानी को देखते हुए पार्षद गोपाल राम मंडा, पार्षद विवेक राजवंशी के नेतृत्व में  पार्षदों ने नाच-गाकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed