फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali Police brutally beat up youth young man ate poisonous substance 

Pali: पुलिस ने बेदर्दी से की पिटाई, युवक ने खा लिया जहरीला पदार्थ

Tue, 29 Mar 2022 04:31 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 29 Mar 2022 04:31 PM IST
सार

पाली में पुलिस की पिटाई से आहत युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके विरोध में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
Pali Police brutally beat up youth young man ate poisonous substance 
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पाली शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड चौकी पुलिस ने एक युवक की बेदर्दी से पिटाई की। युवक ने पुलिस के डर से विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिसे गंभीर हालत में पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर युवक की नाजुक हालत को देखते हुए जोधपुर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बस स्टैंड चौकी पुलिस ने केशव नगर निवासी मुकुन सिंह पुत्र नाथू सिंह को मोबाइल खरीद के मामले में चौकी लाया गया, जहां पर उससे पूछताछ के दौरान पुलिस ने बेदर्दी से मारपीट की। मारपीट में पीड़ित का पैर भी फैक्चर हो गया। पुलिस की पिटाई के बाद युवक को छोड़ने पर युवक ने घर पर जाकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। युवक हालत बिगड़ गई युवक के विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना पर परिजनों ने उसे बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जोधपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


युवक के विषाक्त खाने की सूचना पर सीओ सिटी अनिल सारण कोतवाल सुरेश चौधरी समेत पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे। वहीं पुलिस द्वारा युवक के साथ की गई पिटाई को लेकर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंचे। युवक के साथ हुई पिटाई का विरोध जताया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed