फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News: Constable shot himself with service rifle, took this step due to ongoing tension with his wife

Pali News: कांस्टेबल ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी, पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव के कारण उठाया यह कदम

Wed, 12 Jun 2024 02:56 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 02:56 PM IST
सार

कल देर रात पाली के औद्योगिक नगर थाने में ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, गोली उसके सिर से निकलकर कमरे की छत पर जा लगी। मृतक के शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन
Pali News: Constable shot himself with service rifle, took this step due to ongoing tension with his wife
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली के औद्योगिक नगर थाने में ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल ने देर रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिले के लापावास गांव का निवासी भरत चौधरी औद्योगिक थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात था और मंगलवार रात उसकी संतरी की ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान ही उसने रात करीब डेढ़ बजे सर्विस राइफल से खुद पर फायर कर दिया, जिससे गोली उसके सिर से निकलकर कमरे की छत पर जाकर लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


औधोगिक थाने में हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर पाली एसपी चूनाराम जाट मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली, मृतक के शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक भरत वर्ष 2015 बैच का कांस्टेबल है और उसकी पत्नी भी कांस्टेबल है, जो कि वर्तमान में महिला थाने में पदस्थ है। सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव के कारण कांस्टेबल ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed