फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News bike rider who was going to take seeds for sowing in field died due to lightning

Pali News: बाइक सवार पर गिरी आकाशीय बिजली, खेत में बुवाई के लिए बीज लेने जा रहे युवक की मौत

Sun, 25 Jun 2023 10:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 25 Jun 2023 10:16 PM IST
सार

राजस्थान के पाली जिले में रविवार शाम आकाशीय बिजली ने कहर ढाया है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। इस कृषक युवक पर खेत में बाइक पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन
Pali News bike rider who was going to take seeds for sowing in field died due to lightning
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र में रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक कृषक युवक की मौत हो गई। मृतक की उम्र 21 साल थी, जो खेत में बुवाई के दौरान बीज खत्म होने पर और बीज लेने जाने के लिए बाइक पर रवाना हो ही रहा था कि यह हादसा हो गया।

विज्ञापन


मारवाड़ जंक्शन पुलिस के अनुसार, खारची गांव निवासी दिनेश पुत्र पन्नालाल चौधरी रविवार शाम खेत में अपने परिजनों के साथ बुवाई कर रहा था। इस दौरान बुवाई के लिए बीज खत्म होने पर वह और बीज लेने के लिए जा रहा था। वहां से रवाना होने के लिए जैसे ही वह खेत में ही खड़ी अपनी बाइक पर सवार हुआ, उसी वक्त बाइक पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसके बाद उसके परिजन उसे तुरंत मारवाड़ जंक्शन अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


शव मोर्चरी में, परिजन बेहाल...
आकाशीय बिजली गिरने से जवान बेटे की मौत से परिजन रो रोकर बेहाल हैं, जिसके चलते ग्रामीण उन्हें ढाढस बंधवाने में लगे हैं। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को मारवाड़ जंक्शन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed