फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali Crime Gang that stole women jewellery busted committed crimes in Rajasthan and Gujarat

Pali Crime: महिलाओं के आभूषण चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, राजस्थान और गुजरात में दिया वारदातों को अंजाम

Wed, 27 Nov 2024 09:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 27 Nov 2024 09:31 PM IST
सार

महिलाओं के आभूषण चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश हुआ है। राजस्थान और गुजरात में 10 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
Pali Crime Gang that stole women jewellery busted committed crimes in Rajasthan and Gujarat
आरोपी महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीड़भाड़ और बसों में गहने चुराने में एक्सपर्ट शातिर सास-बहू कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गई हैं।इन्होंने कुछ महीने पहले पेशी से लौटते वक्त एक बस में सोने की चेन चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और फरार हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने शातिर नकबजन सास-बहू को बापर्दा गिरफ्तार किया है। ये दोनों महिलाएं भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में महिलाओं के गहने चोरी करने में एक्सपर्ट हैं और  20 अगस्त को पाली कोर्ट में पेशी अटेंड करने के पश्चात वापस लौटते वक्त बस में एक महिला की सीने की चेन पर हाथ साफ किया था।

विज्ञापन


इस मामले में कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए शातिर सास-बहू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सास-बहू की यह जोड़ी जून महीने में भी बस स्टैंड से महिला के गहने चोरी करने के मामले में गिरफ्तार हो चुकी है।
विज्ञापन


इन्हें किया गिरफ्तार
सीओ सिटी देरावर सिंह सोढ़ा ने बताया कि सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के पुरानी कोर्ट के पीछे मिलानी कॉलोनी कच्ची बस्ती सुंदरदेवी पत्नी बाबूलाल और उसकी पुत्रवधु पूनम पत्नी कमलेश को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने 20 अगस्त को पाली शहर के सिंधी कॉलोनी में रहने वाले शैतान सिंह पुत्र हरी सिंह की मां भंवरी देवी के गले में पहनी सोने की ढाई तोला चेन उस समय चुरा ली, जब वह पाली बस स्टैंड से राजसमंद के लिए बस में बैठ रही थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने पर कोतवाली पुलिस की विशेष टीम ने बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें दो महिलाएं संदिग्ध नजर आई। इसके बाद पुलिस ने इन संदिग्ध महिलाओं के फुटेज के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए महिलाओं की पहचान की और उन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाली बस स्टैंड पर की थी चोरी
पुलिस की पूछताछ में इन्होंने 20 अगस्त को पाली बस स्टैंड पर महिला की सोने की चेन चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। अब कोतवाली पुलिस रिमांड के दौरान इनसे पुलिस चोरी की गई चेन बरामद करने का प्रयास कर रही है। कोतवाल किशोर सिंह के अनुसार बताया, इस वारदात के खुलासे में कांस्टेबल जितेन्द्र बागोरा और महेश कुमार की भूमिका सराहनीय रही है।


दोनों हैं शातिर चोर
अब तक की पूछताछ एवं जांच के बाद यह खुलासा हुआ है कि सास-बहू की यह जोड़ी शातिर चोर है। सास सुंदर देवी के खिलाफ 19, जबकि बहू पूनम के खिलाफ सात मुकदमें दर्ज हैं। दोनों सास-बहू पाली बस स्टैंड से महिला के गहने चोरी करने के मामले में जून 2024 में गिरफ्तार हो चुकी हैं। जमानत पर छूटने के बाद दोनों ने मिलकर एक दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे दिया। 20 अगस्त को भी दोनों पाली कोर्ट में पेशी पर आई थी और वापस बस में बैठकर जाते समय महिला की चेन चोरी करने की वारदात को अंजाम दे दिया। इन शातिर सास-बहू ने पुलिस थाना कोतवाली पाली में दो, सोजत, ब्यावर, अजमेर, राजसमंद, भीलवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर, बासंवाडा, सिरोही, अहमदाबाद, बनासकांठा गुजरात और जगह-जगह पर दर्जनभर वारदात करना स्वीकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed