फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali : 5 accused who injured the priest and committed robbery in the temple arrested, the kingpin absconded

Pali News : पुजारी को घायल कर मंदिर में डकैती करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, दबिश के दौरान फरार हुआ सरगना

Wed, 29 Jan 2025 11:15 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 29 Jan 2025 11:15 PM IST
सार

पाली पुलिस ने 15 दिन पूर्व बिजोवा स्थित मामाजी के मंदिर में हुए डकैती की वारदात का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इनका सरगना दबिश के दौरान भागने में सफल रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
Pali : 5 accused who injured the priest and committed robbery in the temple arrested, the kingpin absconded
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो सप्ताह पहले जिले के बिजोवा में मामाजी के मंदिर में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने छानबीन कर पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी चुनाराम जाट ने बताया कि 11- 12 जनवरी की मध्यरात्रि रानी थाना क्षेत्र में स्थित बिजोवा मामाजी के मंदिर में डकैती की वारदात हुई थी। लुटेरों ने मंदिर के 65 वर्षीय पुजारी नवाराम पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था और उसके गले में पहने सोने के फूल, हाथों में पहने चांदी के कड़े, बटुआ, मोबाइल और मंदिर के गल्ले और तिजोरी में रखी नकदी लूटकर फरार हो गए थे। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मंदिर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से गंभीर रूप से घायल पुजारी को अस्पताल पहुंचाया और आरोपियों के भागने के संभावित रास्तों पर नाकाबंदी करवाई। एसपी चूनाराम जाट ने बताया कि वारदात की गंभीरता को देखते हुए इन आरोपियों की गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन


पकड़े गए ये शातिर बदमाश ज्यादातर मंदिरों को अपना निशाना बनाते थे और वारदात को अंजाम देने से पहले गूगल मैप पर मंदिर ढूंढते थे और उसकी रैकी करते थे। इस गैंग ने पाली, जालौर एवं सिरोही जिले में एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है। पूछताछ के दौरान और भी वारदातें खुलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी वारदात के वक्त अपने साथ धारदार हथियार, तलवार एवं रॉड आदि रखते थे और यदि कोई  इनका विरोध करता था तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर देते थे, जैसा कि इन्होंने पुजारी के साथ किया था।


घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों भी से मिली सूचनाओं के आधार पर वारदात में लिप्त पांच आरोपियों भरत पुत्र कमलाराम,  बदाराम पुत्र दानाराम, भारतराम पुत्र चूनाराम, कुसाराम पुत्र तेजाराम एवं भरत पुत्र कानाराम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जबकि इनका सरगना भैराराम पुत्र सोनाराम दबिश के दौरान भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed