फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pakistani agents traps Indian soldiers through reels and Hindu gods and goddesses

Rajasthan: पाकिस्तान की हनीट्रैप चाल, रील्स और देवी-देवताओं के जरिए भारतीय जवानों को फंसाती हैं खूबसूरत हसीनाएं

Thu, 26 May 2022 03:19 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 26 May 2022 03:19 PM IST
सार

हनीट्रैप के शिकार जवान ने पाकिस्तानी एजेंटस के करतूत का पर्दाफाश किया है। ये शातिर एजेंट्स जवानों को शादी का झांसा और न्यूड वीडियो कॉल कर अपने जाल में फंसाती हैं।

विज्ञापन
Pakistani agents traps Indian soldiers through reels and Hindu gods and goddesses
पाकिस्तानी एजेंट और गिरफ्तार जवान - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान इंटेलिजेंस की राज्य विशेष शाखा ने जोधपुर के एक जवान को सेना की खुफिया जानकारी पाकिस्तानी एजेंसी को भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हनीट्रैप के शिकार इस जवान ने इंटेलिजेंस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि पाकिस्तानी एजेंट बॉलीवुड के गाने पर रील्स बनाकर सेना के जवानों को फंसाती है। इतना ही नहीं ये शातिर पाक एजेंटस न्यूड वीडियो कॉल कर जवानों को ट्रैप करती हैं।

विज्ञापन

जोधपुर रेजीमेंट में तैनात सेना के जवान प्रदीप कुमार को 18 मई को हिरासत में लेकर जयपुर लाया गया था। उसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। सेना को सूचना मिली थी कि प्रदीप पाक एजेंसी की एक महिला एजेंट से व्हाट्सएप के जरिए लगातार बात कर रहा है। वह सोशल मीडिया के जरिए सेना की जानकारी महिला एजेंट को भेज रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रील्स और शादी का झांसा देकर बनाती थी शिकार
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नवंबर 2021 में पाकिस्तानी महिला एजेंट रिया ने पहली बार प्रदीप को कॉल किया था। इसके बाद से वह उसके जाल में फंस गया। बेहद खूबसूरत दिखने वाली यह महिला एजेंट रील्स बनाकर सेना जवान को जाल में फंसाती है। शॉर्ट वीडियो के जरिए वह पहले जवानों को अपने विश्वास में लेती थी। रिया बॉलीवुड गाने पर बनाए गए रील्स को सेना के जवान को भेजती थी। ऐसे में जवान प्रदीप भी पाकिस्तानी एजेंट की बातों में आ गया। पाक एजेंट ने प्रदीप को शादी का झांसा भी दिया था। उसके बाद दोनों की बातचीत वीडियो कॉल पर होने लगी। इस महिला एजेंट ने प्रदीप से दिल्ली में मिलने का वादा भी किया। महिला की बातों में जवान फंसता चला गया और उसने कई खुफिया जानकारी उससे शेयर करनी शुरू कर दी। 



 
विज्ञापन

हैदराबाद मॉड्यूल से पाक कर रहा नापाक हरकत

भारतीय सेना की खुफिया जानकारियां हासिल करने के लिए पाकिस्तान सेना की इंटेलिजेंस यूनिट ने हैदराबाद से हनी ट्रैप मॉड्यूल लांच किया है। इस मॉड्यूल के निशाने पर राजस्थान और गुजरात बॉर्डर के सैन्य ठिकाने में तैनात जवान हैं। इसके लिए पाकिस्तान की महिला एजेंट्स शादी का झांसा देकर भारतीय देवी-देवताओं के फोटो दिखाकर सैन्य कर्मियों को अपने जाल में फंसा रही हैं। जाल में फंसते ही वे न्यूड कॉलिंग से जवान की रिकार्डिंग कर उसे खुफिया जानकारियां देने के लिए ब्लैकमेल करती हैं।

पंजाबी, मारवाड़ी बोलती हैं ये पाक एजेंट्स

इस मॉड्यूल में हैदराबाद की स्थानीय वेश्याओं, गरीब लड़कियों, कॉलेज में पढ़ने वाली युवतियों को हायर किया गया है। उन्हें पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ ) ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के बाद इन लड़कियों को हिंदू पहचान दी जाती है। इन्हें जवानों से बात करने के लिए पंजाबी, मारवाड़ी और स्थानीय भाषा सिखाई जाती है।

10 को फंसा चुकी है अपने हुस्न के जाल में

प्रदीप को हनीट्रैप में फंसाने वाली पाकिस्तानी एजेंट रिया अब तक 10 जवानों को फंसा चुकी है। उसने खुद को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की नर्स बताया था। एजेंट बनाई गई ये युवतियां पाकिस्तानी सेना के कैप्टन रैंक के अफसर के अधीन काम करती हैं। पाकिस्तानी अधिकारी ही भारतीय सेना, पुलिस, रेलवे, बीएसएफ से जुड़े लोगों की पहचानकर उनकी आईडी देते हैं। उसके बाद ये होटल के कमरे में छोटा मंदिर बनाकर उसमें देवी-देवताओं की तस्वीर लगा लेती हैं। उसके बाद पहले कॉल और फिर वीडियो कॉल के जरिए जवानों को न्यूड कॉल कर फंसाती हैं।


ऐसे ट्रैप हो जाते हैं जवान

ये शातिर पाक एजेंट न्यूड वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर जवानों को ब्लैकमेल करने लगती हैं। जिसके बाद घबराकर सेना के जवान उन्हें गुप्त दस्तावेज देना शुरू कर देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed