{"_id":"5d218d608ebc3e6ce70a8946","slug":"owner-of-alto-car-bought-vip-number-in-six-lakh-rupees-in-jaipur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल्टो कार के मालिक ने छह लाख रुपये में खरीदा वीआईपी नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल्टो कार के मालिक ने छह लाख रुपये में खरीदा वीआईपी नंबर
Sun, 07 Jul 2019 11:42 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के जयपुर में एक ऑल्टो कार के मालिक ने छह लाख रुपये में अपनी कार के लिए वीआईपी नंबर 0001 खरीदा है। बीएस-5 कैटेगरी के चार पहिया वाहनों के लिए पिछले दिनों खोली गई नई पंजीयन सीरीज आरजे-45 सीएम के 0001 नंबर के लिए नीलामी की गई।
विज्ञापन
नंबर खरीदने के लिए चार लोगों ने आवेदन किया था। बोली में मर्सिडीज से लेकर मारुति ऑल्टो तक के मालिक शामिल थे। जब बोली लगनी शुरू हुई तो ऑल्टो के मालिक संजय ने 5.21 लाख की सबसे अधिक बोली लगाई। प्रादेशिक परिवहन कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
संजय ने 5.21 की बोली लगाई और आवेदन के लिए एक लाख का डीडी जमा किया था। इस तरह उसे ये नंबर छह लाख रुपये से ज्यादा का पड़ा। आरटीओ राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि ऐसा पहली बार है कि मर्सिडीज गाड़ी को छोड़कर यह नंबर ऑल्टो कार को गया है।
विज्ञापन
राजेंद्र कुमार ने आगे कहा कि खास बात यह है कि नंबर की बोली 1.5 लाख पहुंचते ही मर्सिडीज का मालिक नीलामी बीच में ही छोड़कर चला गया। जिसके बाद ये नंबर ऑल्टो के मालिक ने सबसे ज्यादा की बोली लगाकर खरीदा।