{"_id":"5ef877b90a5f31166b6501c8","slug":"over-one-lakh-passengers-traveled-in-rajasthan-roadways-buses-in-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान रोडवेज की बसों में एक दिन में रिकॉर्ड एक लाख से अधिक यात्रियों ने की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान रोडवेज की बसों में एक दिन में रिकॉर्ड एक लाख से अधिक यात्रियों ने की यात्रा
Sun, 28 Jun 2020 04:59 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 28 Jun 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान रोडवेज की बस
- फोटो : फाइल चित्र
राजस्थान रोडवेज की बसों में शनिवार को एक लाख से ज्यादा लोगों ने एक दिन में यात्रा की जो कोरोना काल में अधिकतम है। राजस्थान रोडवेज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नवीन जैन ने बताया कि शनिवार को एक लाख से ज़्यादा लोगों ने एक दिन में रोडवेज बसों से यात्रा की जो कोरोना काल में अधिकतम है।
विज्ञापन
उन्होंन बताया कि गत तीन जून से सेवाएं शुरू करने के साथ ही लोगो में रोडवेज की बसों के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है। पिछले 24 दिनों में राजस्थान रोडवेज ने राज्य के सभी जिलों में बस सेवाएं बहाल करने के साथ ही 11.70 लाख यात्रियों को अपनी मंजिल पर पहुंचाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसमें सबसे राहत की बात यह है कि बसों में कुल क्षमता के 60 प्रतिशत यात्री रहे एवं ऑनलाईन आरक्षण 35 प्रतिशत रहा। उन्होंने लोगो से अपील है कि संक्रमण मुक्त सफर के लिए राजस्थान रोडवेज की बसों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन बुकिंग के लिये रोडवेज की वेबसाईट से बुकिंग कराने पर पांच प्रतिशत कैशबेक भी मिलेगा, जिसका लाभ अगली टिकिट बुकिंग के समय उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन