फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Outrage in Rajput society over Hanuman Beniwal's comment in Pali

Pali: हनुमान बेनीवाल की टिप्पणी से राजपूत समाज में आक्रोश, करणी सेना ने खोला मोर्चा, सीएम से कार्रवाई की मांग

Tue, 27 Jun 2023 10:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 27 Jun 2023 10:37 PM IST
सार

बजरी व्यवसायी और समाजसेवी मेघराज सिंह के खिलाफ नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की टिप्पणी के विरोध में पाली में राजपूत करणी सेना प्रदर्शन किया। करणी सेना ने मुख्यमंत्री से बेनीवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Outrage in Rajput society over Hanuman Beniwal's comment in Pali
करणी सेना ने खोला मोर्चा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की ओर से हाल ही में बजरी व्यवसायी और समाजसेवी मेघराज सिंह को बजरी माफिया बताने से बवाल हो गया है। इस टिप्पणी के के विरोध में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एकजुट हो गई है, और बेनिवाल से माफी मांगने की मांग की है। जिले भर के बजरी व्यवसाइयों और राजपूत करणी सेना ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सामने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का पुतला फूंका और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


पुलिस ने रोका वाहनों का काफिला
जिलेभर से वाहनों में भर कर आए श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बजरी व्यवसाइयों कर एक साथ जिला मुख्यालय पहुंचने की सूचना पर पुलिस जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया और इन प्रदर्शनकारियों के वाहनों को शहर से बाहर ही रोक दिया गया। इसके बाद ये प्रदर्शनकारी जुलूस के रूप में पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


फूंका पुतला, आंदोलन की दी चेतावनी
कलेक्ट्रेट पहुंचकर इन्होंने सांसद हनुमान बेनीवाल का पुतला फूंका और उनके द्वारा की गई टिप्पणी को अमर्यादित बताते हुए सांसद से माफी की मांग की। प्रदर्शन कारियों ने चेतावनी दी कि यदि बेनीवाल मेघराज सिंह के खिलाफ की गई टिप्पणी पर खेद नहीं जताते हैं तो उनके खिलाफ प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
इसके बाद कलेक्टर नमित मेहता को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौपकर हनुमान बेनीवाल के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की मांग की गई। यहां सोचने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री एक सांसद के खिलाफ किस प्रकार और क्या कार्रवाई कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed