फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   opposition president candidate Yashwant Sinha said if I will win I will stop misuse of agencies

President Election: यशवंत सिन्हा बोले-शपथ लेते ही एजेंसियों का दुरुपयोग रोक दूंगा, आडवाणी की हालत पर है अफसोस

Tue, 12 Jul 2022 07:44 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 12 Jul 2022 07:44 AM IST
सार

यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लेकर कहा कि पांच साल की अगर बात करें तो यह राष्ट्रपति भवन की खामोशी का दौर था। हम लोगों ने एक खामोश राष्ट्रपति देखा।

विज्ञापन
opposition president candidate Yashwant Sinha said if I will win I will stop misuse of agencies
यशवंत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा सोमवार को जयपुर पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए राजस्थान कांग्रेस और समर्थक विधायकों से वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर मैं चुनाव जीता तो शपथ लेते ही दूसरे दिन एजेंसियों का दुरुपयोग रोक दूंगा। 

विज्ञापन


यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश में एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। अभी मैं छत्तीसगढ़ गया था, वहां एक बिजनेसमैन के यहां इनकम टैक्स ने रेड डाली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि जिस बिजनेसमैन के इनकम टैक्स रेड हुई, उस पर इनकम टैक्स इस बात का दबाव डाल रहा था कि सरकार गिराओ। इस दुरुपयोग को मैं रोकूंगा। वहीं सिन्हा ने वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तुलना खामोश राष्ट्रपति से करते हुए कहा कि पिछले पांच साल राष्ट्रपति भवन में खामोशी का दौर देखा गया है। राष्ट्रपति को उस दौर में कई मुद्दों पर बोलना चाहिए था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में विधायकों की खरीद-फरोख्त पर न केवल सवाल उठाए बल्कि यह भी कहा कि महाराष्ट्र के बाद गोवा में भी विधायकों की तोड़फोड़ को लेकर खबरें आ रहीं हैं। यह सब राष्ट्रपति चुनाव के समय ही क्यों हो रहा है? यशवंत सिन्हा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी कहा कि उन्होंने राजस्थान में भले सरकार गिरने से बचा लिया हो फिर भी उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि सरकार गिराने वाले आक्रमणकारी कभी भी फिर हमला कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही राष्ट्रपति उम्मीदवार सिन्हा ने भाजपा की हालत देखकर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि मैं जिस भाजपा में था वह मर चुकी है, आडवाणी की हालत देखकर अफसोस होता है। आडवाणी हाथ जोड़ते रह जाते हैं और उनके सामने से कोई निकल जाता है।



वहीं मुख्यमंत्री गहलोत ने यशवंत सिन्हा का हार्दिक स्वागत किया। सीएम ने कहा कि आप सबको मालूम है कि विपक्ष की पार्टियों की तरफ से एकजुट होकर इनको आगामी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है। मुझे खुशी है कि एक बहुत ही अनुभवी राजनेता को अवसर मिला है। यशवंत सिन्हा जी को मैं तबसे जानता हूं जब मैं 22 साल पहले पहली बार मुख्यमंत्री था। उस वक्त ये केंद्र में वित्त मंत्री थे। इनके कार्य करने की शैली, इनका व्यवहार, ये वाजपेयी गवर्नमेंट में वित्त मंत्री थे, उसके बावजूद भी राजस्थान को जो सहयोग, जो समर्थन मिलता रहा। उसको मैं कभी भूल नहीं सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed