{"_id":"6203a2c33cb4df4f0239d88e","slug":"one-youth-died-and-four-injured-in-road-accident-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: अजमेर दरगाह आए जायरीनों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, एक की मौत, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: अजमेर दरगाह आए जायरीनों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, एक की मौत, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़
Wed, 09 Feb 2022 04:47 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 09 Feb 2022 04:47 PM IST
सार
जिले के महावीर सर्किल के पास हुए हादसे में एक 26 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने स्कॉर्पियो से डोडा पोस्त जब्त किया है।
विज्ञापन
मृतक एतेशाम अली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर के महावीर सर्किल पर बुधवार सुबह चार बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दरगाह जियारत के लिए आए जायरीनों के जत्थे को रौंद दिया। हादसे में एक जायरीन की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। इससे गुस्साए लोगों ने गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल जायरीन और स्कॉर्पियो ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक जायरीन नागपुर का रहने वाला था। उधर, स्कॉर्पियो में डोडा पोस्त भरे होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महावीर सर्किल पर दरगाह जियारत के लिए आने-जाने वालों की भीड़ थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आई और जायरीनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। हादसे में एतेशाम अली (26) निवासी वर्द्धमान नगर नागपुर की मौके पर मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे में ये हुए घायल
इरफान खान उतरेड रोड, दीपक मोजककर चन्द्रा नगर, मोहम्मद इसान बड़ा ताज बाग, विक्की पारिक वर्द्धमान नगर ये सभी नागपुर के रहने वाले है।