{"_id":"6273a16c01ae016e3965f045","slug":"one-sided-love-lover-killed-minor-and-his-brother-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: एक तरफा प्यार में प्रेमी ने नाबालिग का गला रेता, बचाने आए भाई की भी ली जान, थाने जाकर यह बोला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: एक तरफा प्यार में प्रेमी ने नाबालिग का गला रेता, बचाने आए भाई की भी ली जान, थाने जाकर यह बोला
Thu, 05 May 2022 03:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 05 May 2022 03:35 PM IST
सार
जयुपर में एक तरफा प्यार में पागल एक प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी ने उसके भाई को भी जान से मार दिया। इसके बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि मैंने अपनी प्रेमिका और उसके भाई को मार दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के हसनुपरा इलाके में एक प्रेमी एक तरफा प्यार में नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी ने उसके भाई की भी जान ले ली। दोनों की हत्या के बाद आरोपी युवक सदर थाने पहुंचा और पुलिस से दो हत्याएं करने की बात कही। उसने कहा कि मैंने अपनी प्रेमिका और उसके भाई को मार दिया, उनके शव घर में पड़े हैं। आरोपी का कबूलनाम सुनकर पुलिस हैरान रह गई। मौके पर पहुंची तो भाई और बहन का शव खून से लतपथ पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एक तरफा प्यार में पागल आरोपी गुलशन हसनपुरा का रहने वाला है। वह यहां रहने वाले 16 साल की पूनम से प्यार करता था। गुरुवार सुबह पूनम के माता-पिता के काम पर जाने के बाद गुलशन उसके घर पहुंचा। यहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इससे गुस्साए आरोपी ने पूनम के गले पर चाकू से वार कर दिया। इस दौरान बहन के चीखने की आवाज सुनकर घर में सो रहा भाई सोनू (19) जाग गया। इसके बाद बहन को बचाने गए भाई का भी आरोपी ने गला रेत दिया। दोनों की हत्या करने के कुछ देर बाद आरोपी गुलशन थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया।
विज्ञापन
आरोपी गुलशन के थाने आकर हत्या का जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान जमीन पर दोनों भाई-बहन की लाश पड़ी थी और खून बिखरा हुआ था। एफएसएल की टीम को बुलाकर सूबत जुटाए गए। शुरुआती जांच सामने आया कि आरोपी गुलशन पूनम से प्यार करता था। वह उस पर शादी के लिए दबाव भी बना रहा था, लेकिन 16 साल की पूनम इसके लिए तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पूनम के माता-पिता रेलवे स्टेशन पर काम करते हैं। सुबह छह बजे काम पर जाने से पहले वह बेटी को जगाकर गए थे। वह नौंवी कक्षा में पढ़ती थी और आज उसका पेपर भी था। गुलशन पूनम के माता-पिता को भी अच्छे से जानता था। उन्होंने ही उसे अपने घर के पास किराए का मकान दिया था। बेटी और बेटे को खोने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दोहरे हत्याकांड से इलाके में भी दहशत का माहौल है।