फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   One person died due to uncontrolled car overturning on Jaipur-Agra National Highway

Dausa: जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर हादसा, बेकाबू कार पलटने से एक व्यक्ति की मौत, आठ लोग घायल

Mon, 19 Jun 2023 02:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 19 Jun 2023 02:45 PM IST
सार

दौसा मुख्यालय पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे स्थित सिविल लाइन के पास यह सड़क हादसा हुआ।

विज्ञापन
One person died due to uncontrolled car overturning on Jaipur-Agra National Highway
हादसे के बाद घटनास्थल का मुआयना करती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दौसा में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर यह हादसा सोमवार सुबह उस वक्त हुआ जब जयपुर से दिल्ली जाते समय मारुति ईको कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लोग जयपुर में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे
कोतवाली पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लोग जयपुर में आयोजित किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। दौसा सिविल लाइन इलाके के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के बगल में गड्ढे में जा गिरी। गाड़ी में मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। कोतवाली थाना पुलिस को स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना की सूचना दी। अन्य वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आठ घायल दिल्ली और यूपी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के अमन विहार निवासी शिवलाल जाटव की मौत
एएसआई सुरेंद्र सिंह ने दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में दिल्ली के अमन विहार निवासी शिवलाल जाटव की मौत हो गई। हादसे के बारे में मृतक और घायलों के परिजनों सूचना दी गई है, जिनके पहुंचने पर पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग हुए घायल
पुलिस ने बताया कि हादसे में बलवीर सिंह निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली, कुमार पाल और अमरपाल निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली, हुकम सिंह, निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश, ओमपाल निवासी कैलाश विहार, दिल्ली, सर्वेश पाल निवासी नूरपुर, उत्तर प्रदेश और हीरालाल और रामप्रसाद, निवासी अमन विहार दिल्ली के रहने वाले घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed