{"_id":"61ed4f9a39f7001d6f791402","slug":"on-the-birth-anniversary-of-netaji-subhash-chadra-bose-cm-gehlot-and-satish-poonia-paid-tribute","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: सीएम गहलोत ने नेताजी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, पूनिया ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: सीएम गहलोत ने नेताजी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, पूनिया ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Sun, 23 Jan 2022 06:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 23 Jan 2022 06:22 PM IST
सार
सीएम ने कहा, देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष में आजाद हिंद फौज के नेतृत्वकर्ता नेताजी का योगदान अविस्मरणीय है
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने तरीके से उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर नेताजी के योगदान को याद किया। उन्होंने लिखा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष में आजाद हिंद फौज के नेतृत्वकर्ता नेताजी का योगदान अविस्मरणीय है।
विज्ञापन
उनके द्वारा किया गया आह्वान "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा" आज भी जोश का संचार करता है। दूसरी तरफ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी नेता जी को नमन किया। उन्होंने जयपुर के सुभाष चौक स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
संघ-भाजपा इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे
इस बीच गहलोत ने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा इतिहास को तोड़-मरोड़ कर देश को गुमराह कर रही है। युवाओं को इतिहास पढ़कर खुद सोचना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा का भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान नहीं था और उन्होंने कोई बलिदान नहीं दिया। इसलिए वे लोगों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। एक वर्चुअल कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि युवाओं को गुमराह करने के उनके पास क्या अधिकार हैं? वे केवल इतिहास को विकृत करना जानते हैं।
विज्ञापन