फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Oil barrels were taken away by breaking the shutter of the grocery store in Nagaur

Nagaur: मेड़ता सिटी में किराना गोदाम को चोरों ने बनाया निशाना, शटर तोड़कर निकाल ले गए तेल के पीपे, मामजा दर्ज

Tue, 14 Mar 2023 01:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 14 Mar 2023 01:03 PM IST
सार

नागौर जिले के मेड़ता शहर में बीती रात चोरों ने किराने के गोदाम का शटर तोड़कर करीब चार लाख के तेल के पीपे पर हाथ साफ कर दिया। गोदाम मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Oil barrels were taken away by breaking the shutter of the grocery store in Nagaur
गोदाम को चोरों ने बनाया निशाना - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नागौर जिले के मेड़ता सिटी के बीच शहर में घी और तेल के होल सेल व्यापारी के गोदाम को चोरों ने अपना निशान बनाया। चोरों ने शटर तोड़कर करीब 200 तेल के पीपे चुराकर लिए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। पुलिस ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में एक पिकअप सामने आई, जिसमें पीपे भरे हुए थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


तेल घी के होलसेल व्यापारी नरेंद्र जैन ने बताया कि उसका मेड़ता के इंडस्ट्रियल एरिया में गोदाम है। वह रविवार देर रात गोदाम बंद करके घर चला गया। सोमवार सुबह मुनीम के पास फोन आया। मुनीम ने चोरी की जानकारी दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचकर। देखा तो शटर टूटा हुआ था। अंदर से तेल के करीब 200 पीपे गायब मिले। इसके बाद मेड़ता थाना पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मोका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेड़ता थाना प्रभारी रोशनलाल सामरिया ने बताया कि मेड़ता शहर के किराना व्यापारी नरेंद्र जैन ने रिपोर्ट दी है। उसने बताया कि उसके गोदाम के शटर तोड़कर करीब चार लाख के तेल के पीपे चोरी हुए हैं। मौका मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed