{"_id":"624587d0c40fc71b8006628c","slug":"officer-arrested-for-taking-bribe-of-20-thousand-rupees-in-nagaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: निर्माण कार्य का भुगतान कराने मांगे 48 हजार रुपये, 20 हजार लेते अफसर गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: निर्माण कार्य का भुगतान कराने मांगे 48 हजार रुपये, 20 हजार लेते अफसर गिरफ्तार
Thu, 31 Mar 2022 04:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 31 Mar 2022 04:22 PM IST
सार
नागौर के खींवसर उपखंड के सरकारी स्कूलों में किए गए निर्माण कार्य की एमबी भरने और राशि का शीघ्र भुगतान कराने के लिए पंचायत समिति में कार्यरत कनिष्ठ तकनीकी सहायक ने ठेकेदार से 48 हजार रुपये की मांग की थी। 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते उसे एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के नागौर के खींवसर उपखंड में एसीबी ने एक घूसखोर कनिष्ठ तकनीकी सहायत को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सरकारी स्कूलों में किए गए निर्माण कार्य की स्वीकृति देने के लिए ठेकेदार से 48 हजार रुपए की मांग की थी। एसीबी की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते खींवसर पंचायत समिति के कनिष्ठ तकनीकी सहायक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार मामला खींवसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बिरलोका का है। यहां बिरलोका स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और गुलासर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में ठेकेदार कानाराम ने शौचालय, हॉल और बरामदा का निर्माण किया था। निर्माण कार्य की एमबी भरने और राशि का शीघ्र भुगतान कराने के लिए पंचायत समिति में कार्यरत कनिष्ठ तकनीकी सहायक पूनमचंद सुथार पुत्र प्रभु राम सुथार निवासी बीकानेर हाडा ने ठेकेदार से 48 हजार रुपए की मांग की गई थी।
ठेकेदार ने 10 हजार रुपए आरोप को पहले ही दे दिए थे। 20 हजार रुपए की मांग पर ठेकेदार ने आरोपी की शिकायत नागौर एसीबी कार्यालय में की थी। शिकायत पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर बुधवार को नोटों के साथ ठेकेदार को आरोपी के पास भेजा। उसने रिश्वत के रुपए ले लिए, लेकिन एसीबी टीम के आने की भनक लगने पर उसने राशि को खुर्द-बुर्द कर दी। इसके बाद टीम ने मौके पर आरोपी के हाथ धुलवाए तो उसके हाथों से रंग निकला। इस आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।