फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Notification issued to make Ramdevra Panchayat a municipality by rajasthan government

Jaisalmer: रामदेवरा पंचायत को नगरपालिका बनाने की अधिसूचना जारी, सरपंच-पंच की जगह अब होंगे अध्यक्ष-पार्षद

Tue, 25 Apr 2023 05:32 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 25 Apr 2023 05:32 PM IST
सार

पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ कहे जाने वाले भादवा मेले वाले रामदेवरा को नगरपालिका बनाने की अधिसूचना राजस्थान सरकार ने मंगलवार को जारी की है। अब, रामदेवरा के सरपंच नगर पालिका के अध्यक्ष होंगे।

विज्ञापन
Notification issued to make Ramdevra Panchayat a municipality by rajasthan government
बाबा रामदेव जी का मंदिर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान के जैसलमेर की जनता को गहलोत सरकार ने सौगात दी है। राजस्थान सरकार ने जैसलमेर के सबसे बड़े तीर्थ स्थल रामदेवरा को नगरपालिका बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें, इसी साल विधानसभा में बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामदेवरा को ग्राम पंचायत से नगर पालिका बनाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन

सरपंच होंगे अध्यक्ष, वार्ड पंच सदस्य
बुधवार को अधिसूचना जारी होते ही निर्वाचित सरपंच, उपसरपंच और वार्ड पंच जैसे पद खत्म हो जाएंगे। इनके जगह नए पद अस्तित्व में आ जाएंगे। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षद शामिल हैं। रामदेवरा ग्राम पंचायत की राजस्व सीमा को अब रामदेवरा नगरपालिका की स्थाई सीमा माना जाएगा।

विज्ञापन

राजस्व गांव भी नगर पालिका क्षेत्र में
रामदेवरा ग्राम पंचायत में वीरमदेवरा और मावा राजस्व गांव अब नगर पालिका की सीमा में सम्मिलित किया जाएगा। रामदेवरा ग्राम पंचायत को अब नगर पालिका में शामिल किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में विकास की कई संभावनाएं खुल जाएंगी। इसके अलावा क्षेत्र में लगने वाले भादवा मेले के बेहतर आयोजन की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सबसे बड़े आस्था का केंद्र हैं रामदेवरा
रामदेवरा में लोक देवता बाबा रामदेव की आस्था में प्रतिवर्ष भादवा मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें हर साल करीब 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल होते हैं। मेले के आयोजन का पूरा खर्च ग्राम पंचायत ही वहन करती है। इस वजह से रामदेवरा को नगरपालिका बनाने के बाद राज्य सरकार द्वारा रामदेवरा आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दी जाने की संभावना है।

कैबिनेट मंत्री का जता रहे हैं आभार
रामदेवरा को नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी होने के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद का आभार जताया है। रहवासियों का कहना है कि विधायक ने चुनावों के दौरान जो वादा किया था, उन्होंने वह पूरा करके दिखाया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed