{"_id":"6ace5850929ceede5a05f4b8","slug":"north-western-railway-7-pairs-trains-15-extra-coaches-october-2026-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान न्यूज: अजमेर-अमृतसर से जोधपुर-इंदौर तक, सात जोड़ी ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान न्यूज: अजमेर-अमृतसर से जोधपुर-इंदौर तक, सात जोड़ी ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच
Tue, 13 Oct 2026 09:42 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:42 PM IST
सार
अक्टूबर में अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे सात जोड़ी रेलसेवाओं में अस्थायी रूप से 15 अतिरिक्त डिब्बे लगाएगा। इससे अजमेर-अमृतसर, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस और जोधपुर-इंदौर समेत प्रमुख रेलमार्गों पर यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन में सीटों की मारामारी से मिलेगी राहत? रेलवे ने 7 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए डिब्बे
- फोटो : Archive
विस्तार
रेलवे ने अक्तूबर माह में यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए सात जोड़ी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने यह जानकारी दी।
कुल 15 अतिरिक्त डिब्बे इन रेलगाड़ियों में जोड़े जाएंगे। गाड़ी संख्या 19611/19614 अजमेर-अमृतसर-अजमेर में एक द्वितीय शयनयान डिब्बा बढ़ेगा। यह बढ़ोतरी अजमेर से 17.10.26 से 31.10.26 तक और अमृतसर से 18.10.26 से 01.11.26 तक होगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 19613/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर में भी एक द्वितीय शयनयान डिब्बा जोड़ा जाएगा। इसकी अवधि भी अजमेर से 17.10.26 से 31.10.26 और अमृतसर से 18.10.26 से 01.11.26 तक रहेगी। गाड़ी संख्या 19625/19626 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस-अजमेर में एक द्वितीय शयनयान डिब्बा केवल एक ट्रिप के लिए बढ़ेगा। यह अजमेर से 18.10.26 को और बांद्रा टर्मिनस से 19.10.26 को उपलब्ध होगा। जोधपुर-इंदौर-जोधपुर रेलसेवा (14801/14802) में दो द्वितीय शयनयान और तीन साधारण श्रेणी के डिब्बे जुड़ेंगे।
अन्य रेलसेवाओं में बढ़ोतरी
यह बढ़ोतरी जोधपुर से 16.10.26 से 31.10.26 तक और इंदौर से 19.10.26 से 03.11.26 तक प्रभावी रहेगी। इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर रेलसेवा (12465/12466) में भी दो द्वितीय शयनयान और तीन साधारण श्रेणी के डिब्बे जोड़े जाएंगे। यह बढ़ोतरी इंदौर से 17.10.26 से 01.11.26 तक और भगत की कोठी से 18.10.26 से 02.11.26 तक लागू रहेगी। गाड़ी संख्या 12482/12481 श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में एक द्वितीय शयनयान डिब्बा बढ़ेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अंधे कत्ल का पर्दाफाश: बांसवाड़ा से लापता छात्रा को रतलाम में गला दबाकर मारा, आरोपी प्रेमी यूपी से गिरफ्तार
यात्रियों को मिलेगी सुविधा
यह श्रीगंगानगर से 16.10.26 से 31.10.26 तक और दिल्ली से 17.10.26 से 01.11.26 तक उपलब्ध होगा। गाड़ी संख्या 14731/14732 दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस में भी एक द्वितीय शयनयान डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है। यह दिल्ली से 16.10.26 से 31.10.26 तक और बठिंडा से 17.10.26 से 01.11.26 तक प्रभावी रहेगी। यह अस्थायी बढ़ोतरी अक्तूबर माह में होने वाले अतिरिक्त यात्री दबाव को कम करेगी। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सीटें और बर्थ मिल सकेंगी।