Rajasthan: स्कूल के बाहर से नौ साल के बच्चे का अपहरण, बोलेरो में डालकर बदमाश हुए फरार, सीसीटीवी में वारदात कैद
अपहृत बच्चा एक कोचिंग संचालक का बेटा है। स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी में बदमाश बच्चे को बोलेरो में डालकर ले जाते हुए दिख रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर में बदमाशों ने नौ साल के बच्चे का बुधवार सुबह स्कूल के बाहर से अपहरण कर लिया। मासूम अपने नाना के साथ स्कूल जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे बोलेरो में खीच लिया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी करवाई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उद्योग नगर थाने के सैनिक डिफेंस स्कूल के बाहर से बच्चे का अपहरण हुआ है। अपहृत बच्चा हुड्डा कोचिंग संचालक महावीर का बेटा है। बच्चे का नाम धीरीश उर्फ गन्नू है। स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी में बदमाश बच्चे को बोलेरो में ले जाते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में सीकर, झुंझुनू, चूरू और नागौर में भी नाकाबंदी करवाई है। एसपी कुंवर राष्ट्रदीप भी मौके पर मौजूद है।
अपहृत बच्चे के पिता महावीर हुड्डा ने बताया कि उनका बेटा पहली क्लास में पढ़ता है। सुबह पौने आठ बजे उसके नाना स्कूटी पर स्कूल छोड़ने जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में एक बोलेरो गाड़ी खड़ी थी। स्कूल के पास ही बदमाशों ने बोलेरो गाड़ी की स्कूटी के आगे लगा दी। उसके बाद बदमाश बच्चे को बोलेरो में डाल लेकर फरार हो गए। बच्चे के पिता ने बताया कि सीसीटीवी में बोलेरो गाड़ी स्कूल के बाहर दिखाई दी । फिलहाल, पुलिस बच्चे को ढूंढने में जुट गई है।