फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   New posts to be created in three additional district judge courts in Rajasthan

Rajasthan: गहलोत सरकार का फैसला, तीन अपर जिला न्यायाधीश न्यायालयों में दी नए पदों की मंजूरी

Mon, 23 May 2022 04:49 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 23 May 2022 04:49 PM IST
सार

राजस्थान सरकार ने तीन नवसृजित अपर जिला न्यायाधीश न्यायालयों में नवीन पद सृजित करने की मंजूरी दी है।

विज्ञापन
New posts to be created in three additional district judge courts in Rajasthan
सीएम गहलोत - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान सरकार ने अलवर जिले के भिवाड़ी, चूरू के तारानगर और बीकानेर के नोखा में नवसृजित अपर जिला न्यायाधीश न्यायालयों में नवीन पद सृजित किए जाने की मंजूरी दी है। इन अदालतों के लिए अतिरिक्त लोक अभियोजक और राज्य अधिवक्ता के तीन पद, क्लर्क ग्रेड -2 के तीन पद और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के तीन पद सृजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके साथ ही उपरोक्त कार्यालयों के लिए नए टेबल, कुर्सी, अलमारी और अन्य सामग्री की खरीद की जाएगी। वहीं एक अन्य प्रस्ताव के तहत राज्य के तीन हजार पशु चिकित्सा संस्थानों में मरम्मत और उन्नयन कार्य के लिए 15 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट प्रावधान को स्वीकृति दी है। ये कार्य पशु चिकित्सा रिलीफ सोसायटी के माध्यम से करवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed