फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   New guideline of corona in rajasthan negative report of RTPCR is necessary for travelers coming from abroad

Rajasthan: विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी, मास्क पर सख्ती

Thu, 21 Apr 2022 08:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 21 Apr 2022 08:50 PM IST
सार

सीएम गहलोत ने कहा कि विदेश से आने यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की जाए। साथ ही भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करवाया जाए।

विज्ञापन
New guideline of corona in rajasthan negative report of RTPCR is necessary for travelers coming from abroad
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश सहित देशभर के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में कोविड संक्रमण की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि देश के कुछ राज्यों और दुनिया के कई देशों में कोविड के केस फिर बढ़ने लगे हैं। ऐसे में प्रदेश में भी सतर्कता बरती जाए।

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने कहा कि विदेश से आने यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की जाए। साथ ही भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करवाया जाए। साथ ही उन्होंने टीकाकरण अभियान में भी तेजी लाने को कहा है। गहलोत ने कहा कि प्रदेशवासियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के साथ बूस्टर डोज लगाने के अभियान में लापरवाही न बरती जाए। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के ड्राई रन में आने वाली कमियों को दूर करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आमजन के सुझावों के आधार पर योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करें। जिससे इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed