फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Neighboring young man raped married woman in Dholpur

Dholpur: खेत पर घास लेने गई विवाहिता के साथ दुष्कर्म, पड़ोस के युवक ने डरा धमका कर की ज्यादती

Sun, 10 Sep 2023 09:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 10 Sep 2023 09:04 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल कराकर उसके बयान ले लिए गए हैं।घटना के बाद से आरोपी फरार है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Neighboring young man raped married woman in Dholpur
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले के नादनपुर पुलिस थाना इलाके में 35 साल की विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खेत पर घास लेने गई महिला के साथ उसके घर के पड़ोस में रहने वाले युवक ने डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बाद में पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। 

विज्ञापन

 
अपनी रिपोर्ट में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को खेत पर घास लेने के लिए गई थी। घास काटने के बाद वह जंगली सब्जी तोड़ रही थी। इस दौरान उसे अकेला देखकर पड़ोस में रहने वाला युवक वहां आ गया। जिसके बाद उसने डरा धमका कर उसके साथ खेत में ही दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़िता डरी सहमी घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। दुष्कर्म की जानकारी लगने पर परिजनों के होश उड़ गए। देर शाम परिजन महिला को लेकर नादनपुर पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के हेड कांस्टेबल राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  घटना के बाद से आरोपी फरार है। पीड़िता का मेडिकल कराकर उसके बयान ले लिए गए हैं। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed