फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Neighbor shot youth in Jodhpur dispute over removing car

Firing in Jodhpur: कार हटाने के विवाद में पड़ोसी ने युवक को मारी गोली, घायल अस्पताल में भर्ती

Mon, 07 Mar 2022 02:22 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 07 Mar 2022 02:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहनगर जोधपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।एक बार फिर जोधपुर कमिश्नरेट में कार सवार बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन
Neighbor shot youth in Jodhpur dispute over removing car
जोधपुर में युवक को मारी गोली - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जोधपुर शहर के माता का थान क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कार को हटाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद तैश में आए एक युवक ने पड़ोसी को गोली मार दी। एक गोली युवक संतोष परिहार को लगी। जिसके बाद घायल संतोष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि माता का थान क्षेत्र रावला बेरा की एक गली में सुबह बजरी से भरा एक ट्रैक्टर आया। एक कार सड़क पर खड़ी थी। ट्रैक्टर निकालने के लिए जगह नहीं मिली, तो ड्राइवर ने वहां रहने वाले युवकों से कार को हटाने के लिए कहा। इस बात को लेकर युवक नाराज हो गए। दोनों पक्षों के विवाद में वहां रहने वाला संतोष परिहार और उनका परिवार भी बीच में बोल पड़ा।

विज्ञापन


तीन फायर किए
विवाद को उत्पन्न देखकर पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद वहां रहने वाले युवक कार में सवार होकर भागने लगे। एक महिला और संतोष कार सवार का पीछा किया। जिसके बाद कार सवार एक युवक ने संतोष पर तीन फायर कर दिए। गनीमत रही कि गोली उनके सीने को छूते हुए निकल गई। हालांकि, इससे संतोष जख्मी हो गया। इसके बाद कार सवार युवक वहां खड़े दो वाहनों को टक्कर मारते हुए भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत में एक युवक 
परिजन घायल संतोष को लेकर मंडोर सैटेलाइट अस्पताल लेकर गए। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस ने वहां रहने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले युवकों के नाम अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed