फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   NCRB Report Rape Cases In Rajasthan Shekhawat Attacked Gehlot Jaipur

Rajasthan: प्रदेश का राज नक्कालों के हाथ, हमें इन्हें बदलना होगा, महिला हिंसा के बढ़ते मामलों पर बोले शेखावत

Tue, 30 Aug 2022 09:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 30 Aug 2022 09:05 PM IST
सार

उन्होंने कहा, राजस्थान को दुष्कर्म के मामलों में नंबर एक पर देखकर सरकार को शर्म नहीं आती, पर हम असली राजस्थानियों को क्षोभ होता है। वो नकली राजस्थानी ही होगा, जिसका दिल बहन-बेटियों के मान पर हमले देख प्रतिकार को चीखता नहीं होगा

 

विज्ञापन
NCRB Report Rape Cases In Rajasthan Shekhawat Attacked Gehlot Jaipur
गजेंद्र सिंह शेखावत और अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के ताजा आंकड़ों में राजस्थान एक बार फिर दुष्कर्म के मामले में देश भर में नबंर वन रहा। इस शर्मिंदगी के आंकड़े पर भाजपा नेताओं ने गहलोत सरकार पर हमला बोला। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, राजस्थान का राज इस समय नक्कालों के हाथ है। ये नहीं बदलेंगे, हमें इन्हें बदलना होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, राजस्थान को दुष्कर्म के मामलों में नंबर एक पर देखकर सरकार को शर्म नहीं आती, पर हम असली राजस्थानियों को क्षोभ होता है। वो नकली राजस्थानी ही होगा, जिसका दिल बहन-बेटियों के मान पर हमले देख प्रतिकार को चीखता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गहलोतजी को मैं नकली राजस्थानी मानता हूं, तीन साल में उनके मुंह से एक आह नहीं निकली, उल्टे अनाचारियों के लिए नरमी ही दिखी है।
विज्ञापन


इधर, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा, एनसीआरबी के जारी आंकड़ों के अनुसार राजस्थान महिला हिंसा और अत्याचार के मामलों में देश में पहले स्थान पर है। पिछले एक वर्ष में प्रदेश में दुष्कर्म के 6 हजार 337 मामले दर्ज होना शर्मनाक है, जो कांग्रेस सरकार की विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि कांग्रेस सरकार की कानून व्यवस्था ने उनके सामने घुटने टेक दिए हैं। राज्य सरकार याद रखे कि राजस्थान की पहचान बहन-बेटियों के सम्मान से है। जनता उन्हे जल्द ही उचित जवाब देगी!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed