फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Name changed girl trapped in love trap attempted rape Bhilwara

Rajasthan: नाम बदलकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म की कोशिश की, चुनाव भी लड़ चुका है आरोपी शाहिद

Thu, 21 Jul 2022 04:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 21 Jul 2022 04:55 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन की रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि उसने कई और लड़कियों को भी इसी तरह प्रेम जाल में फंसाया था।

विज्ञापन
Name changed girl trapped in love trap attempted rape Bhilwara
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा में नाम बदलकर युवती को प्रेम जाल में फंसाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक का असली नाम शाहिद है, सोशल मीडिया पर मनीष सेन नाम से फर्जी आईडी बनाकर उसने युवती से मीठी-मीठी बातें की और फिर प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद कमरे पर बुलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म की भी कोशिश की।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला चार दिन पुराना है। गिरफ्तार आरोपी एक मोबाइल कंपनी का मैनेजर भी है। वह पाली के बांगड़ कॉलेज से संयुक्त महासचिव का चुनाव भी जीत चुका है। कोर्ट में पेश कर पुलिस ने आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लिया है। इस दौरान पूछताछ में कई और खुलासे भी हो सकते हैं।  
विज्ञापन


आरोपी ने भीलवाड़ा के पंचवटी स्थित मकान में मनीष नाम से ही किराए पर कमरा लेकर रखा था। उसके पास से एक फर्जी आधार कार्ड भी मिला है। साथ ही उसके मोबाइल से छात्रा के कई फोटो भी मिले हैं। पुलिस आशंका है कि आरोपी युवक ने कई और युवतियों को भी इसी तरह प्रेम जाल में फंसाया होगा। इस संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed