फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News: Tejpal Mirdha gave a big blow to Congress before the elections.

Nagaur News: चुनाव से पहले मिर्धा ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, सामूहिक त्यागपत्र से मचा हंगामा, ये है वजह

Fri, 12 Apr 2024 09:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 12 Apr 2024 09:10 PM IST
सार

तेजपाल मिर्धा के आह्वान पर कुचेरा नगर पालिका के 21 पार्षदों, 8 पूर्व पार्षद,  07 पचांयत समिति सदस्यों ने कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।

विज्ञापन
Nagaur News: Tejpal Mirdha gave a big blow to Congress before the elections.
तेजपाल मिर्धा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमान बेनीवाल के सामने खींवसर से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले तेजपाल मिर्धा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस छोड़ दी है। सामूहिक रूप से इन्होंने त्यागपत्र दिया है। नागौर की सियासत में एक तरीके से यह बड़ा राजनीतिक धमाका भी आज देखने को मिला है। तेजपाल मिर्धा ने कांग्रेस की टिकट पर खींवसर से विधानसभा चुनाव लड़ा था। आज तेजपाल मिर्धा के आह्वान पर कुचेरा नगर पालिका के 21 पार्षदों, 8 पूर्व पार्षद,  07 पचांयत समिति सदस्यों ने कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। साथ ही करीब 400 पदाधिकारीयों ने भी इस्तीफा दिया है। इनमें एक ब्लॉक अध्यक्ष, 10 उपाध्यक्ष, 24 महासचिव, 22 सचिव, 12 सहसचिव, 30 कार्यकारणी सदस्य, 264 बूथ अध्यक्ष, 01 एनएसयूआई, 01 यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शामिल है। इन सभी ने तेजपाल मिर्धा को कांग्रेस से निष्कासित करने से नाराज होकर कांग्रेस छोड़ी है।

विज्ञापन


कांग्रेस को लगा है बड़ा झटका
एक साथ बड़ी संख्यां में पदाधिकारियों द्वारा त्यागपत्र देने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। विशेषकर खींवसर में कांग्रेस के लिए यह बड़ी मुसिबत खड़ी हो गई है क्यूंकि ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों ने कांग्रेस छोड़ दी है।
विज्ञापन


मतीरों का भारा कहने के बाद बदले घटनाक्रम
दरअसल पिछले सप्ताह जायल क्षेत्र में भाषण के दौरान हनुमान बेनीवाल ने गठबंधन को मतीरों का भरा कहा था और यह भी कहा कि कांग्रेस के चार पांच नेता ऐसे हैं जो बीजेपी का दुपट्टा पहनकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं, बेनीवाल ने यह भी कहा कि मैं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व प्रदेश के प्रभारी रंधावा को कह चुका हूं,  लेकिन फिर भी उनको कांग्रेस से बाहर नहीं निकाला जा रहा।  बेनीवाल के इसी बयान के बाद दूसरे ही दिन प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने हनुमान बेनीवाल के सामने विधानसभा चुनाव लड़ने वाले तेजपाल मिर्धा सहित कांग्रेस के तीन नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था और इसी के बाद नागौर में सियासी घटनाक्रम बदल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजपाल मिर्धा ने किया खुला ऐलान
कुचेरा नगर पालिका के चैयरमेन तेजपाल मिर्धा ने हनुमान बेनीवाल के सामने खींवसर से चुनाव लड़ा था, कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले तेजपाल मिर्धा हनुमान बेनीवाल से गठबंधन करने के खिलाफ थे और गठबंधन होने के बाद वो बेनीवाल के साथ प्रचार में भी नहीं जा रहे थे। लेकिन खुद कांग्रेस ने ही जब तेजपाल मिर्धा को निष्कासित कर दिया तो अब तेजपाल मिर्धा खुलकर मैदान में आ गये और कहा है कि वे उसके साथ रहेंगे जो हनुमान बेनीवाल को हराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed