फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News: Robbery incident with E Mitra operator exposed, police arrested both the accused

Nagaur News: ई मित्र संचालक के साथ हुई लूट की घटना का पर्दाफाश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

Mon, 17 Jun 2024 02:47 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 17 Jun 2024 02:47 PM IST
सार

गत 11 जून को ई मित्र संचालक की आंखों में मिर्च डालकर सवा चार लाख रुपये और कागजात छीनकर भागने वाले आरोपी समेत एक अन्य आरोपी को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने नागौर के बुटाटी गांव में किराए पर कमरा ले रखा था और ई मित्र संचालक की रैकी कर रहे थे।

विज्ञापन
Nagaur News: Robbery incident with E Mitra operator exposed, police arrested both the accused
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर के कुचेरा थाने इलाके में 11 जून को ई मित्र संचालक की आंखों में मिर्च डालकर सवा चार लाख रुपये और अन्य कागजात लेकर फरार हुए आरोपी समेत एक अन्य आरोपी को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही आरोपियों ने पिछले कई दिनों से नागौर के बुटाटी गांव में कमरा किराया पर ले रखा था और ई मित्र संचालक की रैकी कर रहे थे। मौका मिलते ही दोनों ने ई मित्र संचालक की आंखों में मिर्च झोंकी और रुपये लेकर फरार हो गए। दोनों आरोपी जयपुर में भी एक बड़ी लूट को अंजाम देने वाले थे लेकिन नागौर पुलिस ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन


मामले के अनुसार गत 11 जून को ओमप्रकाश पुत्र डूंगरराम विश्नोई ने कुचेरा थाने में लिखित रिपोर्ट दी थी कि वह बुटाटी गांव में ई मित्र का कार्य करता है। 11 जून की रात जब वह अपने घर जा रहा था तो पीछे से एक गाड़ी आई और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उसके पास से सवा चार लाख रुपये और कागजातों से भरा बैग भरकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले के संबंध में जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार षड्यंत्रकारी मुलजिम अजीत बिश्नोई पिछले कई दिनों से प्रार्थी के साथ लूट करने की फिराक में था इसलिए उसने अपने दो दोस्तों को लूट की वारदात को अंजाम देने से एक दिन पहले ही बुटाटी गांव बुलाकर वहां एक कमरा किराए पर लिया था। यहां रुककर उन्होंने ई मित्र संचालक ओमप्रकाश पर नजर रखना शुरू की और मौका मिलते ही अपनी योजना को अंजाम दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की तलाश में टीम में गठित कर सूचना व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अजीत बिश्नोई और राकेश पुत्र हनुमानराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी जयपुर में भी एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed