फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News Drunk out of house after beating wife and daughters fraudulently grabbed the house and land

Nagaur News: एक पति की करतूत...बीवी और बेटियों से मारपीट कर घर से निकाला, धोखे से मकान और जमीन भी हड़प लिया

Sun, 23 Jul 2023 03:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 23 Jul 2023 03:36 PM IST
सार

Nagaur News: राजस्थान के नागौर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी से मारपीट की है। इतना ही नहीं मारपीट कर घर से भी निकाल दिया। महिला पति से अलग अपनी बेटियों संग रह रही थी। पति ने धोखाधड़ी से जमीन और मकान भी हड़प लिया। 

विज्ञापन
Nagaur News Drunk out of house after beating wife and daughters fraudulently grabbed the house and land
पुलिस थाना मकराना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर जिले के मकराना में एक महिला से मारपीट की गई है। मारपीट के बाद महिला और उसकी बेटियों को घर से निकाल दिया गया। महिला ने मामले को लेकर मकराना थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।

विज्ञापन


बता दें, माताभर रोड मकराना निवासी बेगम पत्नी अब्दुल गफ्फार तेली ने रिपोर्ट में बताया कि उसके परिजनों ने मकराना के खसरा संख्या 247 में साल 2019 में एक भूखंड मय मकान खरीदकर उसे दिया था। उसके पति अब्दुल गफ्फार पुत्र अब्दुल शकूर तेली ने धोखाधड़ी कर भूखंड को अपने नाम करवा लिया। उसने बताया कि उसका पति आए दिन उसके और उसकी बेटियों के साथ मारपीट करता रहता है। आरोपी उसके साथ गाली-गलौज कर उल्टे सीधे आरोप लगाता है।
विज्ञापन


महिला ने बताया, चार जुलाई की सुबह करीब 11 बजे उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल तोड़ दिया। 20 जुलाई को सुबह नौ बजे परिवादिया अपनी बेटी को दिखाने के लिए कुचामन सिटी हॉस्पिटल जा रही थी। इस दौरान उसका पति गफ्फार और सायल पुत्र अब्दुल जब्बार आए और उसके व उसकी बेटियों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने सोने का हार, सोने की बाली, अंगूठियां और करीब आठ तोला सोने के जेवर छीन लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर महिला के परिजनों से रुपये लाने का दबाव बनाने लगा, जिसके बाद उसके भाई दानिश और जुबेर ने उसके पति को समझाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। उसने बताया कि उसका पति कोई काम नहीं करता है और परिवादिया सिलाई करके अपनी बेटियों का भरण-पोषण करती है। परिवादिया पूर्व में भी अपने परिजनों से तीन चार लाख रुपये दिलवा चुकी है। अब आरोपी उसके मकान पर कब्जा करना चाहता है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed