फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur: Captured the land by making death certificate of living mother, victim's mother appealed to police

Nagaur: जिंदा मां का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर जमीन पर कब्जा किया, पीड़ित मां ने लगाई पुलिस से गुहार

Wed, 24 Jul 2024 08:08 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 08:08 AM IST
सार

कुचामन सिटी के गांव आसपुरा में एक बेटे ने सात साल पहले ग्राम पंचायत के साथ मिलकर अपनी जिंदा मां का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर सारी प्रॉपर्टी हड़प ली। जबकि कागजों में मरी हुई मां आज भी जीवित है।

विज्ञापन
Nagaur: Captured the land by making death certificate of living mother, victim's mother appealed to police
कुचामन पुलिस थाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदलते दौर की कलयुगी संतान ने अपनी ही मां को 7 साल पहले कागजों में मृत घोषित कर दिया। मामला डीडवाना जिले में कुचामन सिटी के ग्राम आसपुरा का है, जहां एक बेटे ने अपनी जीवित मां को मृत बताकर प्रॉपर्टी के लालच में 7 साल पहले मृत घोषित कर फर्जी तरीके से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया, जबकि उसकी मां आज भी जीवित है।

विज्ञापन


इस मामले को लेकर पीड़ित महिला 59 वर्षीय वृद्धा भंवर कंवर ने कुचामन पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि 14 साल पहले उनके पति मदनसिंह राजपूत की मौत हो गई थी, जिसके बाद आसपुरा में उनकी जमीन महिला और उसके दो बेटों रघुवीर सिंह और बलवीर सिंह के नाम रेवेन्यू रिकॉर्ड में दर्ज हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि बड़े पुत्र रघुवीर सिंह व उसकी पत्नी मंजू कंवर ने मिलकर तत्कालीन जिलिया ग्राम पंचायत प्रशासन से मिलीभगत करके फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 4 फरवरी 2019 को उसका मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवा लिया, जिसमें मौत उसकी मौत 19 अक्टूबर 2017 को होना बताया गया था। पीड़ित महिला भंवर कंवर कई सालों से अपने छोटे बेटे बलवीर के पास रह रही है। इसलिये उसे बड़े बेटे के कांड की जानकारी नहीं हो पाई। फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन कब्जाने के बाद रघुवीर सिंह ने जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंवर कंवर का मृत्यु प्रमाण पत्र तत्कालीन जिलिया पंचायत ने जारी किया था, नियमों के अनुसार मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने से पहले पंचायत विभाग की ओर से दस्तावेजों की जांच होनी चाहिए लेकिन तत्कालीन जिलिया ग्राम पंचायत के ग्राम सेवक ने बिना दस्तावेजों की जांच किए ही भंवर कंवर का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया। अब पीड़ित महिला ने अपने बहु और बेटे के खिलाफ कुचामन पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर मामले में दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।


कुचामन थानाधिकारी सुरेश कुमार चौधरी का इस मामले में कहना है कि फर्जी मृत्यु प्रमाण बनाकर जमीन हड़पने के मामले में ग्राम पंचायत से जानकारी जुटाकर जांच की जाएगी और इस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed