{"_id":"5f0868b1f68b566d3e7175b7","slug":"nabbed-an-accused-who-made-a-bomb-threat-call-to-blow-up-cm-ashok-gehlot-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानः सीएम अशोक गहलोत के आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानः सीएम अशोक गहलोत के आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
Fri, 10 Jul 2020 06:40 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 10 Jul 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
- फोटो : ANI
जयपुर के अशोक नगर थाना क्षेत्र में सिविल लाईंस स्थित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सरकारी आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त (अशोक नगर) नेमी चंद खारिया ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह एक व्यक्ति ने फोन कर मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर आरोपी को जमवारामगढ़ से उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विधायकपुरी के थाना अधिकारी ओमप्रकाश माठवा ने बताया कि आरोपी लोकेश मीणा (28) ने सुबह 9.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
आरोपी को लोकेशन की आधार पर जमवारामगढ़ तहसील के पापड़ गांव में उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि आरोपी लोकेश प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहा है और मंद बुद्धि है। उन्होंने बताया कि आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।