{"_id":"648a7741eff31fe6980fd154","slug":"mustard-procurement-in-rajasthan-will-now-be-till-july-14-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सरसों की खरीद अब 14 जुलाई तक होगी, केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने खरीद अवधि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सरसों की खरीद अब 14 जुलाई तक होगी, केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने खरीद अवधि बढ़ाई
Thu, 15 Jun 2023 07:58 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 15 Jun 2023 07:58 AM IST
सार
खरीद की तारीख बढ़ाने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रयास किए। खरीद के लिए अब एक और महीने का समय और मिलने पर अब शेष बचे सभी किसानों की उपज भी खरीदी जा सकेगी।
विज्ञापन
सरसों की तुलाई अब 14 जुलाई तक होगी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में समर्थन मूल्यों पर सरसों की तुलाई अब 14 जुलाई तक हो सकेगी। निर्धारित अवधि तक सभी किसानों की उपज नहीं तुलने के मद्देनजर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों के बाद केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने खरीद अवधि बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं।
प्रदेश में सरसों की खरीद एक अप्रैल से प्रारंभ हो गई थी। संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी में कुल 13160 किसानों की उपज खरीदी जानी है। कोटा में कुल 6838 किसानों में से 6382 को तुलाई की तिथि आवंटित कर दी गई है, जबकि 456 किसान अभी शेष हैं। इसी प्रकार बूंदी में 6322 में से अभी 4294 को ही तिथि आवंटित हुई है और 2028 किसान शेष हैं।
समर्थन मूल्य पर सरसों की फसल 5450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जा रही है, जबकि बाजार मूल्य अभी 4500 से कुछ ही ज्यादा चल रहा है। ऐसे में किसानों को नुकसान नहीं हो, इसको देखते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रयास कर कृषि मंत्रालय में उच्च स्तर पर बात कर खरीद की तिथि को 14 जुलाई तक बढ़वाया है। खरीद के लिए एक और महीने का समय और मिलने पर अब शेष बचे सभी किसानों की उपज भी खरीदी जा सकेगी।