{"_id":"64b0f852ce06e673910d11e3","slug":"murder-of-person-sleeping-outside-the-house-in-bharatpur-neck-cut-with-sharp-weapon-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या, धारदार हथियार से गर्दन काटी, फिर शव को ओढ़ाई चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या, धारदार हथियार से गर्दन काटी, फिर शव को ओढ़ाई चादर
Fri, 14 Jul 2023 12:55 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:55 PM IST
सार
साफ सफाई का काम करने वाला नंगो रोजाना की तरह घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहा था। देर रात किसी व्यक्ति ने धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी नंगो के शव को चादर ओढ़ाकर चला गया।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में एक व्यक्ति की सोते समय हत्या कर दी गई। रात को मृतक घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। इस दौरान किसी व्यक्ति ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को चादर ओढ़ाकर फरार हो गया। सुबह जब व्यक्ति के परिजन उठे तो उन्होंने चारपाई के नीचे खून पड़ा देखा, उन्होंने चादर हटाई तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद युवकी हत्या का पता चला।
विज्ञापन
घटना रूपबास थाना क्षेत्र के नोहरदा गांव की है। पुलिस ने बताया कि मृतक नंगो साफ सफाई का काम करता था। वह घर में अकेला रहता था, उसके भाई बाहर रहते हैं। दो भाइयों के अलावा परिवार में कोई नहीं था। रोजाना की तरह नंगो घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहा था। देर रात किसी व्यक्ति ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्या करने के बाद आरोपी नंगो के शव को चादर ओढ़ाकर चला गया। सुबह जब ग्रामीण उठे तो उन्होंने नंगो की चारपाई के आसपास खून पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने चादर हटाई तो खून से लतपथ नंगो का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना रूपवास थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन