फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Murder of brother sister in Jodhpur accused tries to show murder as road accident

Rajasthan: जोधपुर में मौसेरे भाई-बहन की हत्या, कार से मारी टक्कर, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश

Tue, 19 Jul 2022 03:05 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 19 Jul 2022 03:05 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश में युवक को मारने की साजिश की गई थी। हत्याकांड के मुख्य आरोपी फरार है।

विज्ञापन
Murder of brother sister in Jodhpur accused tries to show murder as road accident
मृतक भाई-बहन - फोटो : Social Media

विस्तार

जोधपुर के लूणी थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए मौसेरे भाई-बहन के रोड एक्सीडेंट मामले में नया खुलासा हुआ है। जोधपुर पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हादसे में मारे गए रमेश पटेल का मर्डर करने के लिए एक महीने पहले ही साजिश की गई थी। इसके लिए सेकेंड हैंड कार भी खरीदी गई।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने बताया कि शंकर पटेल, राकेश सुधार, रमेश माली और सोहन पटेल चारों दोस्तों ने मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी। रमेश माली ने सोमवार को बाइक पर जा रहे रमेश और कविता को जानबूझकर टक्कर मारी, जिसमें दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब नौ बजे सर गांव निवासी रमेश पटेल अपनी मौसेरी बहन कविता को लेकर जोधपुर तहसील ऑफिस जा रहा था। कविता का सिलेक्शन पटवारी के लिए हुआ था और वह नौकरी जॉइन करने जा रही थी लेकिन घर से कुछ दूरी पर ही एसयूवी ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। परिजनों की ओर से हत्या का अंदेशा जताए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें सामने आया कि शंकर और रमेश की पुरानी रंजिश थी। इसी कारण हत्याकांड को अंजाम दिया गया। डीसीपी पश्चिम गौरव यादव ने बताया कि हत्या किस वजह से की गई, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। मुख्य आरोपी शंकर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शंकर के गिरफ्तार होने के बाद भी यह जानकारी सामने आ पाएगी कि आखिर हत्या किन कारणों से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed