फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Murder in Alwar Kidnapping of drug dealer son and murder of child

Rajasthan: बच्चे का अपहरण कर बदमाश पिता के बंद नंबर पर करते रहे मैसेज, जवाब नहीं आया तो हत्या कर जमीन में गाड़ा

Sun, 08 May 2022 01:48 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 08 May 2022 01:48 PM IST
सार

अलवर में बदमाशों ने एक बच्चे की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Murder in Alwar Kidnapping of drug dealer son and murder of child
अलवर में बच्चे की हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

अलवर में एक दवा व्यापारी के बेटे का अपहरण कर बदमाशों ने हत्या कर दी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बदमाश फिरौती की रकम के लिए व्यापारी के बंद नंबर पर मैसेज करते रहे। जब उधर से कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने बच्चे की हत्या कर शव जमीन में गाड़ दिया।

विज्ञापन
 

गढ़ीसवाईराम कस्बे के दवा व्यापारी का 15 साल का बेटा केशव शुक्रवार की शाम से लापता था। वह बाजार से अपने घर के लिए लौट रहा था। इसी  बीच बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। जब बेटा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका से पुलिस को सूचना दी। शनिवार को व्यारापी के बेटे का शव पास के जंगल में जमीन में गड़ा हुआ मिला। आरोपियों ने शव गाड़कर उसपर पत्थर रख दिए थे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बदमाश व्यापारी के दुकान के बाहर लिखे नंबर पर फिरौती के लिए मैसेज किया। जिसमें उन्होंने कहा कि छह लाख रुपये लेकर आ जाओ। आपका बेटा हमारे पास हैं। व्यापारी के जिस नंबर पर बदमाशों ने मैसेज किया, वह नंबर व्यापारी ने बंद कर दिया था। वहीं नंबर दौसा के किसी व्यक्ति को मिल गया। बदमाशों को कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने गुस्से में आकर बच्चे की हत्या कर दी और शव को जंगल में मिट्टी में दबा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब मामले को लेकर परिजन सहित स्थानीय लोग धरने पर बैठ गए। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। तीसरे दिन रविवार को सुबह से गढ़ीसवाईराम-अलवर रोड पर पूरा जाम लगा का विरोध जारी है। पुलिस ने हत्या के आरोप में चार जनों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed