फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MP Sumedhanand Saraswati surrounded Gehlot government for demolition of temple in Alwar

Rajasthan: सांसद सुमेधानंद बोले, यूपी-एमपी के दंगाइयों का पक्ष लेने वाले गहलोत उजाड़ रहे हैं गरीबों के आशियाने

Tue, 26 Apr 2022 02:11 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 26 Apr 2022 02:11 PM IST
सार

कांग्रेस ने अलवर में मंदिर तोड़े जाने का जिम्मेदार भाजपा बोर्ड को ठहराया है। इस आरोप पर पलटवार करते हुए सांसद समुेधानंद ने कहा कि गहलोत सरकार के ही कार्यकाल में सालासर बालाजी का मुख्य द्वार और गौशालाएं तोड़ी गई।

विज्ञापन
MP Sumedhanand Saraswati surrounded Gehlot government for demolition of temple in Alwar
सुमेधानंद सरस्वती - फोटो : Social Media

विस्तार

अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में मकानों के साथ तोड़े गए तीन मंदिरों को लेकर प्रदेश की सियासत चरम पर है। इस पूरे मामले की जांच के लिए भाजपा ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित की थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को सौंप दी हैं। इस कमेटी के अध्यक्ष व सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि तीन दिवसीय राजगढ़ दौरे के दौरान नगर पालिका चेयरमेन एडीएम, एसडीएम और स्थानीय लोगों जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों से गहन विचार-विमर्श करने के बाद जो तथ्य सामने आए हैं, वह गहलोत सरकार पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। इस प्रकरण में राज्य सरकार को दोषी ठहराते हुए सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि ‘जब उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में दंगाईयों पर बुलडोजर चलाया जाता है तो गहलोत उनके रहनुमा बन जाते हैं लेकिन दूसरी और राजस्थान में उनकी सरकार की शह में मंदिर और गरीबों के आशियाने उजाड़े जाते हैं।

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता के दौरान सुमेधानंद सरस्वती ने आगे कहा कि जिस प्रकार से 300 साल पुराना मंदिर तोड़ा गया ओर मूर्तियों को खंडित किया गया, यह अराजकतापूर्ण है। इस दौरान सांसद ने कांग्रेस सरकार द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि इस सरकार के शासनकाल में पूर्व में भी सालासर में राम दरबार को गिराने और गौशाला को तोड़ने जैसी प्रदेश में और भी घटनाएं हुई, जहां फैसला भाजपा बोर्ड ने नहीं, बल्कि सभी जगह फैसला गहलोत सरकार ने लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आठ फरवरी 2022 को राजगढ़ नगर पालिका ने गौरव पथ योजना के संदर्भ में प्रस्ताव लेकर आयी थी कि इस सड़क पर स्थित मंदिर न टूटे, इसलिए इस सड़क की चौड़ाई 60 फीट नहीं की जानी चाहिए, इसकी चौड़ाई 30 फीट रखी जाए, जिससे मंदिर सुरक्षित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed