Rajasthan: गहलोत पर किरोड़ी मीणा का पलटवार, कहा- ईडी बड़ा बुलडोजर, जो अब यहां चलने वाला है
राजस्थान में भी बुलडोजर पर सियासत तेज है। किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि रीट लीक प्रकरण की जांच कर रही ईडी बुलडोजर बनकर राजस्थान आनेवाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के धमाल पट्टी के बयान पर राजस्थान के सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि धमाल तो अब ईडी ही होने वाली है। ईडी बड़ा बुलडोजर है। अब राजस्थान ईडी का धमाल देखेगा।
बता दें कि सीएम गहलोत ने आरोप लगाया था कि भाजपा चाहती है कि उसके सभी सांसद किरोड़ी मीणा की तरह धमाल पट्टी में लग जाए। कानून हाथ में लेकर अपराध करें। रीट 2021 पेपर लीक प्रकरण में हुए लेन देन की जांच ईडी कर रही है। किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि ईडी अब बुलडोजर बनकर राजस्थान आने वाली है।
भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि करौली में शांतिपूर्ण बाइक रैली निकाली जा रही थी। उस पर हमला किया गया। कुछ उत्पातियों ने टूटी-फूटी दुकानों में कचरा रखा और उसमें आग लगा दी। कांग्रेस पार्षद ने ही दंगा कराया।
उन्होंने कहा कि एईएन जेईएन से मारपीट और दौसा के डॉक्टर के सुसाइड मामले में भी राज्य सरकार की कार्रवाई भेदभावपूर्ण है। हमने जो भी धरना-प्रदर्शन किए, वह पार्टी की अनुमति और सहमति से किए। पार्टी ने ही उन्हें आगे रहने की जिम्मेदारी दी है। वह अपना काम करते रहेंगे।
गहलोत जिस दिन हिम्मत जुटा लेंगे, राजे को बंगला खाली करना पड़ेगा
वसुंधरा राजे के सिविल लाइंस बंगले से जुड़े सवाल पर किरोड़ी ने कहा कि गहलोत हमारे नेताओं को बांटना चाहते हैं। इस वजह से वह हिम्मत नहीं जुटा रहे हैं। बंगलों का मामला ऐसा ही चलता है। मैं भी 10 साल सही तरीके से रहा और सात साल वैसे ही बंगला नंबर 2 में रहा। जब तक मुझे निकलने को नहीं बोला तब तक मैं बना रहा। गहलोत जिस दिन चाहेंगे और हिम्मत जुटा लेंगे, उसी दिन वसुंधरा या किसी और को भी बंगला खाली करना पड़ेगा।