{"_id":"6007c0768ebc3e32a623e666","slug":"mp-hanuman-beniwal-supporters-seen-in-cctv-footage-vandalizing-shahjahanpur-toll-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो : सांसद हनुमान बेनीवाल के समर्थकों की गुंडई, टोल प्लाजा पर की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो : सांसद हनुमान बेनीवाल के समर्थकों की गुंडई, टोल प्लाजा पर की तोड़फोड़
Wed, 20 Jan 2021 11:02 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर टोल प्लाजा को नष्ट किया
- फोटो : ANI
राजस्थान के अलवर जिले में शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टोल प्लाजा पर जो लोग तोड़फोड़ कर रहे हैं, वो आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल के समर्थक बताए जा रहे हैं। यह घटना मंगलवार की है।
विज्ञापन
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे टोल प्लाजा पर रोके जाने के बाद सांसद हनुमान बेनीवाल के समर्थक टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ कर रहे हैं और जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान समर्थकों पर एक टोलकर्मी को थप्पड़ मारने का भी आरोप है। इस घटना के बाद हनुमान बेनीवाल अपने समर्थकों को समझाते नजर आए।
विज्ञापन
#WATCH Rajasthan: A group of people, allegedly the supporters of Rashtriya Loktantrik Party MP Hanuman Beniwal, misbehave with employees of Shahjahanpur Toll Plaza and vandalise a toll booth when a boom barrier blocked their way while they were crossing the toll. (19.01.2021) pic.twitter.com/KmGvt1W2Ax
— ANI (@ANI) January 20, 2021
विज्ञापन
इस दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल शाहजहांपुर बॉर्डर से होते हुए दिल्ली की ओर जा रहे थे। उनके साथ करीब आठ-दस गाड़ियां थीं, जिनमें समर्थक सवार थे। सबसे पहले हनुमान बेनीवाल की गाड़ी निकली और इसके बाद एक-दो गाड़ियां और निकली। आखिर में दो गाड़ियां और निकल ही रही थीं कि अचानक से इलैक्ट्रिक बेरियर गिर गया। इससे नाराज बेनीवाल के समर्थकों ने टोल प्लाजा पर शोर मचाना शुरू कर दिया।
इसके बाद गाड़ी में से समर्थक उतरे और टोल प्लाजा पर तोड़ाफोड़ी करने लगे। यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। समर्थकों ने टोलकर्मियों के साथ मारपीट की और इलेक्ट्रिक बेरियर को भी तोड़ दिया। इसके अलावा उन्हें मारने की भी धमकी दी गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस वहां मौके पर पहुुंची और जांच पड़ताल की।
एसएचओ सुनील जांगिड़ ने बताया कि बेरियर गिरने को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी और बाद में दोनों पक्षों ने आपस में निपटारा कर लिया था।