{"_id":"62d3cb0c34e4e30a0c6cecdb","slug":"mp-hanuman-beniwal-mla-brother-narayan-beniwal-scorpio-stolen-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सांसद हनुमान बेनीवाल के भाई की स्कॉर्पियो जयपुर में चोरी, नागौर से विधायक हैं नारायण, पुलिस ने की नाकाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सांसद हनुमान बेनीवाल के भाई की स्कॉर्पियो जयपुर में चोरी, नागौर से विधायक हैं नारायण, पुलिस ने की नाकाबंदी
Sun, 17 Jul 2022 02:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 17 Jul 2022 02:10 PM IST
सार
राजस्थान में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। अब विधायक की गाड़ी का चोरी होना भी कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। इससे पहले शिक्षा मंत्री के भतीजे के घर भी चोरी की वारदात हुई थी।
विज्ञापन
विधायक नारायण बेनीवाल की स्कॉर्पियो चोरी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सांसद हनुमान बेनीवाल के भाई की स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी हो गई। उनके भाई नारायण बेनीवाल भी विधायक हैं। जयपुर में उनके फ्लैट के बाहर खड़ी गाड़ी को अज्ञात चोर चुरा ले गए। रविवार सुबह जब वह फ्लैट से नीचे आए तो उन्हें अपनी गाड़ी नहीं दिखाई दी। इसके बाद उन्हें पुलिस आला अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने विधायक की गाड़ी तलाशने के लिए शहर के कई इलाकों में नाकाबंदी कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नागौर से विधायक नारायण बेनीवाल का जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके के विवेक विहार में फ्लैट है। शनिवार को वह नागौर से जयपुर आए थे, देर होने के कारण वह रात को अपने फ्लैट पर रुक गए। नागौर जाने के लिए वह सुबह करीब सात बजे नीचे आए तो उन्हें अपनी गाड़ी नहीं मिली। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि देर रात गाड़ी लेकर हुए उन्होंने किसी व्यक्ति को देखा था।
विज्ञापन
इसके बाद विधायक ने पुलिस के आला अधिकारियों को गाड़ी चोरी होने की जानकारी दी। इसके बाद श्याम नगर थाना पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी की। हलांकि अब तक विधायक बेनीवाल की गाड़ी नहीं मिली है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस सक्रियता से काम कर रही है।
विज्ञापन
मंत्री के भतीजे के घर भी हुई थी चोरी
इससे पहले छह जुलाई को चोरों ने गहलोत सरकार में मंत्री डॉ. बीडी कल्ला के भतीजे नरेंद्र कल्ला के घर में ही धावा बोल दिया था। चोर यहां से नगदी और लाखों रुपये का माल साफ कर ले गए थे। नरेंद्र कल्ला का घर जयपुर के नयाशहर थाना इलाके में डागा चौक पर स्थित है। वारदात के दौरान डॉ. नरेन्द्र कल्ला शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला के साथ उदयपुर प्रवास पर गए हैं। इसी दौरान उनके घर से चोरी हो गई थी।